ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘प्रगति यात्रा’ के तहत आज किशनगंज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,100 से अधिक योजनाओं की देंगे सौगता

UB India News by UB India News
January 22, 2025
in किशनगंज, बिहार
0
‘प्रगति यात्रा’ के तहत आज  किशनगंज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,100 से अधिक योजनाओं की देंगे सौगता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार) ‘प्रगति यात्रा’ के तहत किशनगंज पहुंचेंगे. इस दौरान वे यहां कई अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सीएम नीतीश कुमार की इस यात्रा को लेकर जिले में तैयारी पूरी हो चुकी है.

सीएम नीतीश सबसे पहले ठाकुरगंज प्रखंड के कटहलडांगी पहुंचेंगे जहां वो अल्पसंख्यक टोला का भ्रमण करने के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा करेंगे. अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण करेंगे.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

किशनगंज में क्या है पूरा कार्यक्रम?

इस यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, जीविका भवन और सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. ठाकुरगंज बाईपास रोड की समस्या को जानेंगे. इसके बाद वे हालामाला में खेल मैदान, सरोवर, डब्ल्यूपीयू, एचडब्ल्यूसी और गोवर्धन प्लॉट का अवलोकन करेंगे.

दोपहर में महेशबथना में जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन और गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास करेंगे. डेरामारी में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण और फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे. नीतीश कुमार यहां पर मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास भी करेंगे जिसका निर्माण चार करोड़ 41 लाख की लागत से किया जाने वाला है.

शाम के तीन बजे होगा कार्यक्रम का समापन

तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार देव घाट खगड़ा में रमजान नदी की समस्या का अवलोकन करेंगे. दोपहर दो बजे वो जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे. कार्यक्रम का समापन शाम तीन बजे होगा. इसके बाद वे पटना लौट जाएंगे. इस यात्रा का उद्देश्य विकास कार्यों की समीक्षा और जनता की समस्याओं को सुनना है. उनकी यात्रा को लेकर जिले में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है. सीएम नीतीश कुमार की यात्रा से जनता दल यूनाइटेड के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. इससे पहले बीते सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने सुपौल का दौरा किया था.

जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार कटहलडांगी में प्राथमिक विद्यालय, अल्पसंख्यक टोला भ्रमण, अल्पसंख्यक संबंधी विभिन्न योजनाओं का लाभुकों के बीच वितरण, आंगनबाडी केन्द्र, सामुदायिक भवन, जीविका भवन व सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा प्रस्तावित ठाकुरगंज बाईपास रोड संबंधी समस्या का राज्य व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ अवलोकन भी करेंगे. इसके साथ ही हालामाला में खेल मैदान, सरोवर, डब्ल्यूपीयू, (WPU) एचडब्ल्यूसी (HWC) और गोवर्धन प्लॉट का भी सीएम नीतीश कुमार अवलोकन करेंगे. वहीं जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा सह प्रशिक्षण केंद्र महेशबथना का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया जाएगा. इतना ही नहीं प्रगति यात्रा के दौरान सीएम द्वारा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज महेशबथना के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास भी किया जाएगा. जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
बिहार की सियासत में कब बवाल मच जाए ये किसी को नहीं मालूम………….

बिहार की सियासत में कब बवाल मच जाए ये किसी को नहीं मालूम.............

नीतीश सरकार ने केंद्र से 32 पन्नों का विकास प्रस्ताव भेजा………..

नीतीश सरकार ने केंद्र से 32 पन्नों का विकास प्रस्ताव भेजा...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend