ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तमिलनाडु में आज जल्लीकट्‌टू शुरू , इस बार 600 से ज्यादा बैल शामिल

UB India News by UB India News
January 4, 2025
in TAZA KHABR
0
तमिलनाडु में आज जल्लीकट्‌टू शुरू , इस बार 600 से ज्यादा बैल शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तमिलनाडु में 2025 का पहला जल्लीकट्टू पुदुक्कोट्टई के गंडारवाकोट्टई तालुक के थचानकुरिची गांव में शुरू हो चुका है। इस बार जल्लीकट्‌टू में त्रिची, डिंडीगुल, मनाप्पराई, पुदुक्कोट्टई और शिवगंगई जैसे जिलों के 600 से ज्यादा बैलों को शामिल किया गया है।

वहीं, 350 प्रतिभागी बैलों को वश में करने की कोशिश करेंगे। थचानकुरिची गांव में राज्य सरकार में मंत्री रघुपति, मेयनाथन और कलेक्टर अरुणा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

RELATED POSTS

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

थाचनकुरिची में 200 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी पर हैं। साथ ही पशुपालन विभाग की ओर से 25 कर्मचारियों के साथ 7 मेडिकल टीमें भी तैनात की गईं हैं।

पुदुक्कोट्टई को सबसे ज्यादा संख्या में वडिवासल (बैलों के लिए एंट्री पॉइंट) और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा जल्लीकट्टू की मेजबानी के लिए जाना जाता है।

आयोजन से पहले प्रतिभागियों की मेडिकल जांच की गई और आईडेंटिटी कार्ड जारी किए गए हैं। हर राउंड में, 30 प्रतिभागी आक्रामक बैलों को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

तस्वीरों में देखिए जल्लीकट्‌टू का पहला दिन

थाचनकुरिची में खेल शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने शपथ ली।
थाचनकुरिची में खेल शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने शपथ ली।
पहले दिन थाचनकुरिची में बैलों को पकड़ने की कोशिश करते पहले 30 खिलाड़ी।
पहले दिन थाचनकुरिची में बैलों को पकड़ने की कोशिश करते पहले 30 खिलाड़ी।

क्या है जल्लीकट्‌टू और क्यों मनाते हैं करीब 2500 सालों से बैल तमिलनाडु के लोगों के लिए आस्था और परंपरा का हिस्सा रहा है। यहां के लोग हर साल खेतों में फसलों के पकने के बाद मकर संक्रांति के दिन पोंगल त्योहार मनाते हैं। तमिल में पोंगल का मतलब ऊफान या उबलना होता है।

इसी दिन वे नए साल की शुरुआत करते हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के आखिरी दिन बैलों की पूजा होती है। उन्हें सजाया-संवारा जाता है। फिर शुरू होता है जल्लीकट्टू। इसे एरु थझुवुथल और मनकुविरत्तु के नाम से भी जाना जाता है। यह खेल पोंगल त्योहार का एक हिस्सा है।

यह एक ऐसा खेल है जिसमें भीड़ के बीच एक सांड को छोड़ दिया जाता है। इस खेल में हिस्सा लेने वाले लोगों को सांड का कूबड़ पकड़कर उसे कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। कई बैलों का कूबड़ ज्यादा से ज्यादा देर तक पकड़े रखने वाला ही विजेता होता है।

जल्लीकट्टू का इतिहास 400-100 ईसा पूर्व का है, जब भारत में एक जातीय समूह अयार इसे खेलते थे। इसका नाम दो शब्दों से बना है-जल्ली (चांदी और सोने के सिक्के) और कट्टू (बंधा हुआ)।

जल्लीकट्‌टू में बैल मरने पर खिलाड़ी सिर मुंडवाते हैं, मृत्युभोज देते हैं

तमिलनाडु के लोग बैल को भगवान शिव का वाहन मानते हैं। उसकी पूजा करते हैं। उनके लिए बैल भाई-बाप की तरह है। उसके मरने के बाद रिश्तेदारों को शोक संदेश भेजते हैं। उसका मृत शरीर फूलों से सजाते हैं। इंसानों की तरह जनाजा निकालते हैं और पवित्र जगह पर दफनाते हैं।

घर लौटने के बाद अपना सिर मुंडवाते हैं। गांव के लोगों को मृत्यु भोज देते हैं। कुछ दिनों बाद उस बैल का मंदिर भी बनाते हैं और हर साल उसकी पूजा करते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

by UB India News
August 2, 2026
0

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

Next Post
सीएम नीतीश से अभ्यर्थियों को मिलवाना ही होगा………..

सीएम नीतीश से अभ्यर्थियों को मिलवाना ही होगा...........

रेल मंत्रालय नहीं मिलने से JDU नाराज?

किसके साथ नीतीश कुमार ज्यादा सहज?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend