ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी का MY-BAAP समीकरण…………..

UB India News by UB India News
December 16, 2024
in पटना, राजद
0
इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने रांची पहुंचे तेजस्वी यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति एकदम अनप्रेडक्टबल है, यानी कि कोई भी राजनीतिक विशलेषक या कहें की राजनीति के अच्छे-अच्छे चाणक्य भी यहां फेल हो जाते हैं. शायद यही वजह है कि दूसरों को किंग बनाने वाले प्रशांत किशोर अभी भी बिहार में जीत की बाट ढूंढने में लगे हुए हैं. यहां की राजनीति ना तो धर्म के आधार पर है और ना ही जाति के आधार पर. इसके कई उदाहरण भी हैं. लेकिन राजनीतिक दल जातिगत समीकरण बनाने में पीछे नहीं हटते हैं. राजद के नेता तेजस्वी यादव ने एक नया समीकरण बनाया है. हालांकि ये समीकरण थोड़ा पुराना है, लेकिन अभी चर्चा में इसलिए है कि एक निजी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने फिर से इसका जिक्र किया है. ये समीकरण है माई-बाप (MY-BAAP) का. यानी कि मुस्लिम-यादव के साथ-साथ बहुजन, अगड़ा, आधी आबादी और पूअर. ऐसा ही एक समीकरण यूपी में अखिलेश यादव ने बनाया, जिसे नाम दिया पीडीए (PDA). पीडीए यानी कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक

अखिलेश का पीडीए किसना असरदार
लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की जनता के बीच जातिगत सीमकरण बैठाने के लिए एक पीडीए नाम का फॉर्मूला दिया. पीडीए यानी कि पिछड़, दलित और अल्पसंख्यक. लोकसभा चुनाव होने के बाद जब नतीजे सामने आए तो पीडीए असरदार दिखा. बीजेपी की सारी गोटी फेल हो गई. अकेले समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर जीत हासिल कर ली. यानी कि अखिलेश का पीडीए फॉर्मूला सही बैठ गया. हालांकि यूपी की 9 सीटों पर हाल ही में उपचुनाव हुए, जिसमें ये फॉर्मूला काम नहीं आया. केवल 2 सीटों पर ही सपा जीत पाई और जो हारी, उसमें से कई सीटों पर सपा का दशकों से कब्जा था.

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

तेजस्वी का माई-बाप कितना होगा असरदार
एक निजी चैनल के कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने माई-बाप (MY-BAAP) फॉर्मूला दिया है. यानी कि मुस्लिम यादव के साथ-साथ बहुजन, अगड़ा, आधी आबादी और पूअर. दरअसल, इस नए फॉर्मूले के जरिए तेजस्वी यादव कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ा जाए और साथ ही सिर्फ मुस्लिम और यादव की पार्टी होने के तमगे से भी मुक्ति चाहते हैं. तेजस्वी यादव का कहना है कि उनके बाप फॉर्मूले में 90 फीसदी लोगों को शामिल किया गया है. करीब तीन दशक से राजद को एमवाई यानी कि 31 फीसदी आबादी वाले इन दोनों समुदाय का अच्छा समर्थन मिलता रहा है. लेकिन कांग्रेस के कमजोर होने और जदयू की ताकत भी कम होने पर भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी में अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू की तो राजद ने इस फॉर्मूले को लांच कर दिया.

बीजेपी बिहार की कोइरी, कुर्मी, कुशवाहा और अन्य ओबीसी जातियों में अच्छी पकड़ बना रही है. 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है. ऐसे में तेजस्वी अब हर उस फॉर्मूले की तलाश में हैं, जो सत्ता की कुर्सी तक पहुंचा दें. लेकिन ये कितना असरदार होगा ये विधानसभा चुनाव में पता चलेगा. हालांकि जब से उन्होंने यह फॉर्मूला दिया है, इस बीच लोकसभा और विधानसभा का उपचुनाव भी हो चुका है, जिसमें कुछ खास असर नहीं दिखा है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
माई बहिन योजना की घोषणा के बाद कांग्रेस-RJD में खींचतान !

माई बहिन योजना की घोषणा के बाद कांग्रेस-RJD में खींचतान !

बिहार की राजनीति के चाणक्य नीतीश के बारे में उठने अटकलें हीं उनकी अहम्र रणनीति है !…………

एक लाख महिलाओं को नीतीश सरकार दे रही आर्थिक सहायता, मिल रहे 2-2 लाख रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend