ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में नीतीश कुमार ने होम डिलिवरी का मॉडल पेश किया है..

UB India News by UB India News
October 19, 2024
in पटना, बिहार
0
कुछ बड़ा करने जा रहे है पीके !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज थ्री एस मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरने का दावा कर चुकी है। उससे पहले भी प्रशांत किशोर बिहार में जारी शराबबंदी से आम लोगों का नुकसान बता रहे हैं। उन्होंने पहले भी कहा है कि बिहार का बीस हजार करोड़ रुपये प्रति वर्ष शराब माफिया के पास जा रहा है। ये पैसा गरीबों का है। प्रशांत किशोर ने अपनी सरकार बनने के बाद पहले हस्ताक्षर से बिहार में शराबबंदी खत्म करने की बात कही है। पीके ने साफ कहा है कि बिहार में वे शराबबंदी हटा देंगे।

जहरीली शराब से मौत

छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद एक संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि राज्य में अवैध शराब के सेवन से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अहंकार के कारण शराबबंदी को समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपने बयान में नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति की आलोचना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने ऐसा शराबबंदी लागू किया है, जिसमें शराब की दुकानें तो बंद हो गईं, लेकिन होम डिलीवरी शुरू हो गई। यह नीति पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल बन गई है।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

नीतीश मॉडल का खुलासा

उन्होंने कहा कि जैसे ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां होम डिलिवरी करती हैं। ठीक उसी तर्ज पर बिहार में नीतीश कुमार ने होम डिलिवरी का मॉडल पेश किया है। शराब की दुकान बंद रहेगी, लेकिन घर-घर डिलिवरी चालू रहेगी। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में घर-घर शराब बेची जा रही है, जिससे राज्य के गरीबों का हर साल 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा शराब माफिया और अफसरों की जेब में जा रहा है, जबकि बिहार के लोग गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

नीतीश कुमार पर अटैक

उन्होंने बिहार की जनता से सवाल किया कि क्या नीतीश कुमार का शासन बदलना चाहिए? इस पर वहां मौजूद लोगों ने ध्वनि मत से प्रशांत किशोर के बयान का समर्थन किया। ध्यान रहे कि प्रशांत किशोर अपनी पार्टी की स्थापना दिवस पर ऐलान कर चुके हैं कि बिहार में शराबबंदी खत्म करने के बाद जो राजस्व मिलेगा, उससे बिहार में विश्व स्तर की शिक्षा व्यवस्था को डेवलप करने का काम करेंगे। बिहार को ऐसा शिक्षा का केंद्र बनाएंगे कि पूर्व की तरह यहां दूसरे देशों से लोग शिक्षा ग्रहण करने के लिए आएंगे। पीके ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
भारत में गरीबी की स्याह तस्वीर आई सामने, तमाम दावों के बीच वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट

भारत में गरीबी की स्याह तस्वीर आई सामने, तमाम दावों के बीच वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट

उपचुनाव : क्या राजद के किले को भेद पाएगी एनडीए?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend