ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में अलग-थलग पड़ गए गिरिराज?

UB India News by UB India News
October 19, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार, भागलपुर
0
बिहार में अलग-थलग पड़ गए गिरिराज?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के नेता लगातार हमलावर हैं. वहीं इसी बीच गिरिराज सिंह की यात्रा पर अब उनके गठबंधन के नेताओं ने भी निशाना साधना शुरू कर दिया है. एनडीए गठबंधन की महत्वपूर्ण सहयोगी जेडीयू ने गिरिराज सिंह की यात्रा को लेकर सवाल खड़े किए हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बड़ा बयान देते हुए कहा किबिहार में हिंदू हो या मुसलमान कोई असुरक्षित नहीं है. गिरिराज सिंह की यात्रा का कोई औचित्य नहीं है.

उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य में एनडीए सरकार इतना अच्छा काम कर रही है. हर व्यक्ति जब सुरक्षित है तो ऐसी यात्रा का कोई औचित्य नहीं है. ऐसी यात्रा गैर जरूरी है इस यात्रा की कोई आवश्यकता नहीं है. वहीं JDU के अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी गिरिराज सिंह की यात्रा से किनारा किया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के यात्रा पर बड़ा बयान दिया.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

दिलीप जायसवाल ने बताया निजी यात्रा

दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनकी यात्रा भाजपा और पार्टी की नहीं है. इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह की यात्रा से नीतीश कुमार के सेक्युलर इमेज को कोई खतरा नहीं है. नीतीश की सेक्युलर इमेज के साथ दिलीप जायसवाल साथ खड़े हैं बिल्कुल यहां किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं इस मामले पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह हिंदू के स्वाभिमान के संरक्षण की यात्रा है धर्म धन और धरती की के रक्षा की यात्रा है. इसमें कोई राजनितिक दल शामिल नहीं है.

तेजस्वी का तेज प्रहार

वहीं नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह के स्वाभिमान यात्रा को लेकर कहा कि गिरिराज सिंह किस विभाग के मंत्री हैं वह भी बिहार के लोग नहीं जानते हैं. गिरिराज सिंह 10 सालों से केंद्र में मंत्री हैं. लेकिन, बिहार के लिए कोई काम कोई काम नहीं किया. गिरिराज सिंह हिंसा के सहारे समाज को बांटना चाहते हैं. नफरत की राजनीति करते हैं. वह भी जान रहे हैं कि भाजपा अकेले दम पर बिहार में सरकार नहीं बन सकती. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हिंसा फैलाने का विरोध आरजेडी करेगी. जमुई में कार्यकर्ता संवाद यात्रा के तहत तेजस्वी यादव पहुंचे जहां एक निजी विवाह भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया.

राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं,

हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर निकलने से पहले केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह और अधिक आक्रामक हो गए हैं. गिरिराज सिंह लगातार उनकी यात्रा पर सवाल उठाने वाले लोगों पर हमलावर हैं. बीजेपी के फायर ब्रांड नेता नेता गिरिराज सिंह एक बार फिर से राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेताओं पर बड़ा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराना चाहते है. वहीं उन्होनें वक्त बोर्ड को लेकर भी विवादित बयान दिया है.

गिरिराज सिंह ने वक्फ बोर्ड को कांग्रेस का नाजायज औलाद कहा है. वहीं राहुल गांधी के संबंध में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं. इसलिए वो हल्की बाते करते रहते हैं. वो कानून को नहीं मानते है. अगर उनको इतना ही था तो जम्मू कश्मीर चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए था. गिरिराज सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड देश की ऐसी संस्था है, जिसकी हर बात को राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग सही बताते हैं. ऐसी संस्था को खत्म करना चाहिए.

‘वोट के सौदागर कर रहे विरोध’

वहीं गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा के संबंध में बताया कि यह यात्रा 18 अक्टूबर को बिहार के भागलपुर जिले से शुरू हॉकर 22 तारीख को किशनगंज जिले में खत्म होगी. गिरिराज सिंह ने कहा है कि हमलोग हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निकल रहे हैं. कुछ लोग इस यात्रा को अपने वोट बैंक को लेकर विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि वोट के सौदागर को विरोध करने से कुछ नहीं होने वाला है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव, लालू यादव और ममता बनर्जी पर भी जमकर हमला बोला.

JDU-BJP ने किया किनारा

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यात्रा को लेकर कहा कि यह किसी पार्टी की यात्रा नहीं है. न तो बीजेपी और न ही जदयू को इस यात्रा से कोई मतलब है. हिंदुओं को जगाने क लिए हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है. बता दें, गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा को लेकर पहले जहां जेडीयू ने सवाल उठाते थे. वहीं अब बिहार बीजेपी अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने भी इस यात्रा से किनारा कर लिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
26 लोगों की मौत के बाद छपरा-सीवान में पसरा मातम…

26 लोगों की मौत के बाद छपरा-सीवान में पसरा मातम...

इजराइल ने हमास चीफ सिनवार को मारा……

इजराइल ने हमास चीफ सिनवार को मारा......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend