ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

26 लोगों की मौत के बाद छपरा-सीवान में पसरा मातम…

UB India News by UB India News
October 19, 2024
in खास खबर, दुर्घटना, सारण, सिवान, स्वास्थ
0
26 लोगों की मौत के बाद छपरा-सीवान में पसरा मातम…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जहरीली शराब पीने से अलग-अलग जिले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है. सीवान में 20 और छपरा में 6 लोगों ने दम तोड़ दिया. वहीं गोपालगंज में पिता-पुत्र की शराब पीने से हालत खराब हो गई है. आनन-फानन में परिजन उन्हे अस्पताल ले गए. जहरीली शराब की मौत को लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है.

बिहार में भले ही शराबबंदी लागू हो. लेकिन ऐसा नहीं है कि लोग पी नहीं रहे हैं. बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब कांड का मामला प्रकाश में आया है, जहां 26 लोगों की मौत हो गई. बिहार के सीवान और छपरा जिले में जहरीली शराब से लोगों की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. शुरुआती दौर में केवल 9 लोगों की मौत की जानकारी मिली थी. लेकिन धीरे-धीरे मौत की संख्या बढ़ती जा रही है. बिहार में शराब के अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहे हैं और आम लोग इसके शिकार हो रहे हैं. हालांकि शासन-प्रशासन इसको नियंत्रित करने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

सीवान में 20 लोगों का हो चुका है पोस्टमार्टम

सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र और लकड़िगंज क्षेत्र मे संदिग्ध स्थिति में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है. अभी तक सिविल सर्जन ने 20 लोगों की पोसमार्टम रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी है. वहीं कुछ लोग अस्पताल मे इलाजरत हैं. इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. अभी भी कुछ डेड बॉडी को दाह संस्कार के लिए असमसान घाट ले जाया जा रहा है.

छपरा में अबतक 6 लोगों की मौत

बिहार के छपरा जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. पानापुर के रसौली में भी दो लोगों की मौत हो गई है. आंख की रौशनी जाने के बाद हुई मौत. शराब पीने से मौत की आशंका.

गोपालगंज में भी शराब पीने से पिता-पुत्र की हालत खराब

सीवान और सारण के बाद गोपालगंज में भी शराब पीने से पिता-पुत्र बीमार हो गए हैं. घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंधौली गांव की है. दोनों बीमार लालदेव मांझी और पुत्र प्रदीप मांझी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.

छपरा के सदर अस्पताल में 14 लोगों का इलाज जारी

छपरा के सदर अस्पताल में 14 लोगों का इलाज जारी है. जहरीली शराब से मौत के चलते राज्य में हड़कंप मचा हुआ है.

सीएम नीतीश ने डीजीपी को दिया जांच का आदेश

बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय समीक्षा का निर्देश दिया है. बिहार के डीजीपी को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया है और घटनास्थल पर भी जाने को कहा है. साथ ही यह भी कहा, ‘जो भी दोषी हो उस पर कड़ी कार्रवाई करें.’

संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है

बिहार के डीजीपी आलोक राज ने कहा, “अभी तक दूषित शराब पीने से 24 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. सीवान जिले में 20 और सारण जिले में चार मौतें हुई हैं. सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके सारण जिले के मशरक और सीवान जिले के भगवानपुर बाजार हैं. एसपी और डीआइजी ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया, संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और उन्हें हिरासत में ले लिया.’

तेजस्वी यादव ने बोला हमला

जमुई में प्रेस वार्ता करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘सीएम ने अब तक कोई संवेदना व्यक्त नहीं की है. बिहार में शराबबंदी फेल है. किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई. गरीब मारे जा रहे हैं. शराब के सप्लाई करने वालों को छुआ नही जा रहा है. सरकार अफसोस नहीं कर रही. क्या थाना पुलिस को पता नहीं जहरीली शराब से मौत दुखद है. कम से कम संवेदना तो प्रकट कर सकते हैं. वो भी नही कर रहे हैं. शराबबंदी फेल है तो कौन जिम्मेदार है? सीएम के समीक्षा बैठक में डीजीपी और मुख्य नहीं रहते हैं, सीएम के खिलाफ साजिश चल रहा है. मैं उनकी इज्जत करता हूं. उनके हाथ मे बिहार सुरक्षित नहीं है. डबल इंजन की सरकार फेल है. दो-दो डिप्टी सीएम होने के बाद दस महीने में कोई उपलब्धि नहीं है. सभी विभाग काम करने में फेल है. सरकार को सिर्फ अपनी चिंता है न तो बिहार की न बिहार के लोगों की. आरजेडी चाहती है बिहार नशामुक्त रहे.’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
इजराइल ने हमास चीफ सिनवार को मारा……

इजराइल ने हमास चीफ सिनवार को मारा......

भारत में शरणार्थियों के रूप में विदेशियों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है…..

बाल विवाह पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend