ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजरायल ने काट दी ईरान की दोनों भुजाएं , क्या करेगा तेहरान?

UB India News by UB India News
September 29, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इजरायल ने काट दी ईरान की दोनों भुजाएं , क्या करेगा तेहरान?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल-हमास युद्ध को एक साल पूरा होने का वक्त बेहद करीब है, लेकिन इससे पहले ही इजरायल ने अपने 2 सबसे बड़े दुश्मनों को खल्लास कर दिया है। एक तरह से इजरायल ने ईरान की दोनों मजबूत भुजाएं काट दी हैं। सबसे पहले इजरायली सेना ने जुलाई में ईरान के नए राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने गए हमास चीफ इस्माइल हानिया को तेहरान में ढेर कर दिया। इसके 2 महीने के अंदर ही अब अपने दुश्मन नंबर दो और हिजबुल्लाह चीफ सैय्यद हसन नसरल्लाह को भी सात हूरों के पास पहुंचा दिया। मगर ईरान हाथ पर हाथ धरे बैठा ही रह गया।

इस्माइल हानिया और हसन नसरल्लाह के रूप में अपनी दोनों भुजाएं कटवाने के बाद ईरान की हालत क्या है, यह सिर्फ वही बता सकता है। ईरान ने कभी सपने में भी नहीं सोचा रहा होगा कि उसके दोनों सागिर्दों का इजरायल इतनी जल्द और इतनी आसानी से खात्मा कर देगा। जुलाई में जब तेहरान में हानिया की हत्या हुई थी तो ईरान इससे पूरी तरह से बौखला गया था। इसके बाद उसने इजरायल को इसका बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। ईरान ने साफ तौर पर कहा था कि वह हानिया की मौत के लिए इजरायल को जिम्मेदार मानता है और उससे बदला लेगा। मगर ईरान इजरायल को धमकी देने के बाद अब तक शांत बैठा रहा। इधर इजरायल ने अपने दूसरे दुश्मन को भी सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। अब तेहरान को अब समझ नहीं आ रहा कि वह इन दो बड़ी हत्याओं के बाद अपने दोस्तों को क्या जवाब दे?

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

नसरल्लाह की हत्या से घबराए खामेनेई

इजरायल से अब तक इस्माइल हानिया की हत्या के बाद बदला लेने की कसम खाने वाले ईरान का हौसला अब हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद पूरी तरह टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि नसरल्लाह की मौत के तुरंत बाद तेहरान इस तरह घबरा गया कि उसे अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को सुरक्षित और गुप्त ठिकाने पर शिफ्ट करना पड़ा है। मगर वह इजरायल से कितना सुरक्षित होंगे यह कोई नहीं जानता। हालांकि नसरल्लाह की मौत के बाद खामेनेई ने अब सभी मुसलमानों को एकजुट होकर इजरायल से जंग लड़ने का आह्वान किया है।

क्या अब छिड़ेगी इजरायल और ईरान में सीधी जंग

ईरान समर्थित दो आतंकी समूहों के मुखियाओं की हत्या के बाद अब इजरायल और तेहरान में सीधे युद्ध की आशंका बढ़ गई है। इससे पूरे मध्य-पूर्व के देशों में यह युद्ध फैल सकता है। अमेरिका को भी इजरायल-ईरान में सीधी जंग शुरू होने का खतरा सता रहा है। इसीलिए अमेरिका ने मध्य-पूर्व में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती शुरू कर दी है। इधर इजरायल ने अपने सीमा क्षेत्रों में रिजर्व सैनिकों की भी तैनाती कर दी है। दुनिया में सबसे ताकतवर माना जाने वाला इजरायल का एंटी एयर डिफेंस सिस्टम पहले से ही उसके आसमान की रक्षा कर रहा है। इजरायली आयरन डोम इसमें प्रमुख है, जिसने हमास और हिजबुल्लाह के हजारों रॉकेटों और मिसाइलों को हवा में ही खल्लास कर चुका है। ऐसी स्थिति में यदि जंग छिड़ी तो इसके परिणाम बहुत घातक हो सकते हैं। इजरायली प्रधानमंत्री पहले ही खामेनेई समेत मध्य-पूर्व को चेतावनी दे चुके हैं कि ये क्षेत्र इजरायल की पहुंच से दूर नहीं हैं। इजरायल इनके कोने-कोने तक पहुंच सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
तब तक नहीं मरूंगा, जब तक मोदी को…तब तक बिगड़ी तबियत …………

तब तक नहीं मरूंगा, जब तक मोदी को...तब तक बिगड़ी तबियत ............

नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही , 122 की मौत, 64 लापता

नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही , 122 की मौत, 64 लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend