ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस MLA विश्वनाथ राम ने बिहार के अधिकारियों को दी गाली

UB India News by UB India News
September 16, 2024
in कांग्रेस, बक्सर
0
कांग्रेस MLA विश्वनाथ राम ने बिहार के अधिकारियों को दी गाली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस से राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम ने बिहार के अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. निकम्मा, घूसखोर के साथ कुछ ऐसे शब्दों का भी उन्होंने इस्तेमाल किया जिसे हम नहीं लिख सकते हैं. रविवार (16 सितंबर) को विश्वनाथ राम मंच से एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के जितने भी अधिकारी हैं सभी निकम्मे हैं. मै डंके की चोट पर कहता हूं. घूसखोर हैं.

कांग्रेस विधायक ने कहा कि बिहार में अधिकारी पूरी तरह बेलगाम हैं. बिना घूस लिए एक भी काम नहीं करते हैं. विधायक विश्वनाथ राम ने बिहार के पूर्व मंत्री और राजपुर विधानसभा से पूर्व विधायक संतोष निराला पर भी चुटकी ली. उन्होंने बिना नाम लिए कहा, “विधायक जी अधिकारियों से अपना हिस्सा लेते हैं. राजपुर विधानसभा की छह पंचायत में जनता का कोई काम उन्होंने नहीं किया, क्योंकि छह पंचायतों के लोगों के साथ भेदभाव की नीति रखते हैं.”

RELATED POSTS

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार….

‘बिहार के सारे अधिकारी निकम्मे’: विश्वनाथ राम

इस मौके पर राजपूर विधायक से मीडिया ने बिहार में हो रहे जमीन सर्वे को लेकर सवाल किया. इस पर उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी भाषण के दौरान कहा था और अभी भी कह रहा हूं बिहार सरकार के जितने भी अधिकारी हैं वह निकम्मे हैं. सिर्फ पैसों के लिए बिचौलियों के माध्यम से खेल खेल रहे हैं. राजपुर ही नहीं पूरे बिहार के सारे अधिकारी निकम्में हैं. जनता त्राहिमाम है.

‘जनता की आवाज को मजबूती से सदन में रखूंगा’

सर्वे को लेकर कहा कि जनता को लड़ाने का काम चल रहा है. राजपुर की जनता को हमने कहा है कि हम आपके साथ हैं. हिम्मत से काम लीजिए. नीतीश कुमार ने लोगों को लड़ाने का खेल खेला है. हम अपनी जनता को कभी लड़ने नहीं देंगे. खुले तौर पर कहता हूं कि नीतीश के सारे अधिकारी चोर हैं. लोकतंत्र में जनता मालिक है. मैं दलाली नहीं करता. मैं चाटुकारिता नहीं करता. मैं कमीशन नहीं खाता. मैं थाने और ब्लॉक में नहीं जाता. जनता थाने की चौकीदारी के लिए नहीं भेजी है. जनता की आवाज को मैं सदन में मजबूती से रखूंगा.

बता दें कि मूंगाव गांव में रविवार को नागरिक अभिनंदन समारोह का स्थानीय लोगों ने आयोजन किया था. इसमें कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम पहुंचे थे. इस दौरान विधायक ने जमकर अधिकारियों पर हमला बोला. साथ ही जेडीयू के नेता संतोष निराला का नाम लिए बगैर चुटकी लेते हुए कई आरोप लगाए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

by UB India News
July 22, 2026
0

श की राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में एक तरह जहां पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार….

by UB India News
July 10, 2026
0

अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य आनंद माधव ने राहुल गांधी का 15 जुलाई का प्रस्तावित पटना कार्यक्रम रद होने को...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद एनडीए के लिए पहला बड़ा चुनावी झटका……….

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद एनडीए के लिए पहला बड़ा चुनावी झटका……….

by UB India News
May 14, 2026
0

बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट के उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने जीत हासिल की...

प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश के मामले में बड़ी कार्रवाई, बिहार के बक्सर से 3 युवक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश के मामले में बड़ी कार्रवाई, बिहार के बक्सर से 3 युवक गिरफ्तार

by UB India News
April 11, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित हमले की साजिश रचने के आरोप में बिहार में बड़ी कार्रवाई की गई है. बक्सर...

Next Post
बिहार में आज क्यों नहीं हो सका नीतीश कैबिनेट विस्तार?

बिहार में होगा मध्यावधि चुनाव!

PK और तेजस्वी के बाद ‘सियासी यात्रा’ पर निकलेंगे कुशवाहा…

PK और तेजस्वी के बाद 'सियासी यात्रा' पर निकलेंगे कुशवाहा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend