ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सियासी रिश्ते की गहराई समझने में जुटे लालू-तेजस्वी…..

UB India News by UB India News
September 8, 2024
in पटना, बिहार
0
सियासी रिश्ते की गहराई समझने में जुटे लालू-तेजस्वी…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हाल में नीतीश कुमार अचानक राबड़ी आवास पर पहुंच गए। तेजस्वी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वीडियो में दिख रहा है कि राबड़ी देवी के चेहरे पर खुशी झलक रही है। नीतीश कुमार अंदर चले जाते हैं। राबड़ी देवी से कुछ पूछते हैं, उसके बाद सीधे अंदर चले जाते हैं। नीतीश कुमार के राबड़ी आवास पर जाने के बाद मीडिया में हलचल शुरू हो जाती है। सियासी जानकार खेला होने की बात कहने लगते हैं। विशेषज्ञ अपने हिसाब से अंदाजा लगाने लगते हैं। नीतीश कुमार के राबड़ी आवास जाने की चर्चा अभी सोशल मीडिया पर थम भी नहीं पाती है कि बिहार दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आते हैं। उसके बाद वे सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलते हैं। नीतीश कुमार उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। नीतीश कुमार जिस अंदाज में जेपी नड्डा से मिलते हैं। बातचीत करते हैं। वो सारी अटकलों पर विराम लगाने के लिए काफी होता है।

मुजफ्फरपुर पहुंचे नड्डा

उसके बाद एक कार्यक्रम में भाग लेने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करने पहुंचते हैं। वहां वे कहते हैं कि बिहार में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह तब संभव हो सका जब आपकी उंगली ने सही नेतृत्व का चुनाव किया और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर बैठाया। जेपी नड्डा के इस बयान से कहा जा रहा है कि जेडीयू गदगद है। नीतीश कुमार काफी खुश हैं। वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र कहते हैं कि नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव से पहले सोच भी नहीं सकते हैं, इधर से उधर होना। नीतीश कुमार जेपी नड्डा के बयान सुनकर गदगद हैं। खुश हैं। इसका कारण ये है कि हाल के दिनों लगातार तेजस्वी यादव एंड टीम लगातार बिहार सरकार पर हमले कर रही है।

RELATED POSTS

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

बिहार के लोगों की तारीफ

जेपी नड्डा के बयान और नीतीश कुमार के खुश होने की खबर जैसे ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी है। सुनने में आ रहा है कि तेजस्वी यादव और लालू यादव परेशान हो गए हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि लालू यादव धुरंधर होते हुए भी नीतीश कुमार को समझ नहीं पाए। वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र कहते हैं कि तेजस्वी यादव को अभी बहुत कुछ सीखना होगा। नीतीश कुमार कम बोलते हैं। तारीफ होने पर किसे खुशी नहीं होगी। कल तक सियासी गलियारों में खेला होने की बात कहने वाले जानकार अब चुप हो गए हैं। धीरेंद्र कहते हैं कि नीतीश कुमार को समझना नामुमकिन है। मुजफ्फरपुर पहुंचे जेपी नड्डा ने आगे कहा कि आपकी उंगली में बहुत ताकत है, अगर सही जगह बटन दबाया तो विकास है और गलत जगह बटन दबाया तो विनाश है।

नीतीश कुमार की तारीफ

उन्होंने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार के लोग अभी भी उस दौर को नहीं भूले होंगे, जब शाम के बाद लोग घरों से निकलना नहीं पसंद करते थे। उन्होंने कहा कि आज बिहार बदल रहा है। बिहार के लोगों ने कभी नहीं सोचा होगा कि सिवान, बक्सर जैसे जगहों में मेडिकल कॉलेज होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में आठ नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल केवल यहीं नहीं खुला है, बल्कि दरभंगा, गया और भागलपुर में भी खुला है। इससे पहले नड्डा ने आज दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में नवनिर्मित सुपर-स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन किया। उन्होंने इसका उद्घाटन करते कहा कि यह अस्पताल उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

बिहार सरकार की तारीफ

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि करीब 150 करोड़ की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक परिसर बिहार सहित अन्य राज्यों के लोगों को भी शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के नए अवसर निर्मित करेगा। लोक-कल्याणकारी कार्यों और ऐतिहासिक संस्थानों की सतत स्थापना कर एनडीए सरकार बिहार के सुनहरे भविष्य निर्माण के पथ पर अग्रसर है। केंद्रीय मंत्री नड्डा दरभंगा के शोभन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया। दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने शोभन में 150 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा इससे पहले पटना में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में निर्माणधीन परिसर का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। करीब 5540 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल में 5462 बेड की सुविधा होगी। पटना का यह पीएमसीएच आधुनिक विश्व स्तरीय सेवाएं प्रदान करेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

Next Post
तेजस्वी को विरासत में मिली राजनीति……..

तेजस्वी को विरासत में मिली राजनीति........

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend