ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्षी नेताओं के साथ फिलिस्तीन के नेता से मिले केसी त्यागी…….

UB India News by UB India News
August 27, 2024
in जदयू, पटना
0
विपक्षी नेताओं के साथ फिलिस्तीन के नेता से मिले केसी त्यागी…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2024 में हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार तो प्रधानमंत्री बन गए, लेकिन 2014 के मुकाबले 2024 के अब तक के कार्यकाल को देखें तो ऐसा लग रहा कि मोदी सरकार (Modi Government) असहज महसूस कर रही है. इसका बड़ा कारण यह माना जा रहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी अकेले बहुमत में नहीं है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू 12 सीट और और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी की भी केंद्र सरकार में अहम भूमिका है. इस बीच जेडीयू के कई बयान से बीजेपी की असहजता दिखी है. एक बार फिर जेडीयू के स्टैंड ने टेंशन को बढ़ा दिया है.

विपक्षी नेताओं के साथ फिलिस्तीन के नेता से मिले केसी त्यागी

RELATED POSTS

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

दरअसल पिछले साल अक्टूबर महीने से ही इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है. इसमें फिलिस्तीन शहर गाजा तबाह हो चुका है. इस युद्ध से लेबनान और ईरान भी प्रभावित हुए हो रहे हैं. भारत इजरायल को गोला बारूद सप्लाई करता है. अब उस पर रोक लगाने के लिए बीते रविवार (25 अगस्त) को  दिल्ली में फिलिस्तीन नेता मोहम्मद मकरम बलावी से विपक्षी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इसमें कांग्रेस से लेकर समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी के सांसद शामिल थे. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस बैठक में केंद्र सरकार में शामिल जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी भी साथ रहे. बैठक में हुए हस्ताक्षर में केसी त्यागी का भी हस्ताक्षर है. विपक्षी सांसदों ने मांग की कि भारत सरकार इजरायल को हो रही गोला-बारूद की आपूर्ति पर रोक लगाए. ऐसे में केसी त्यागी का स्टैंड किसी झटके से कम नहीं है.

हालांकि यह नया मामला नहीं है. कुछ दिन पूर्व यूपीएससी ने 45 पदों पर लेटरल एंट्री के जरिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था. इसको लेकर एक तरफ जहां विपक्ष विरोध कर रहा था तो वहीं सत्ता पक्ष में शामिल पार्टियां भी विरोध कर रही थीं. इसके बाद इस निर्णय को वापस लेना पड़ा था. जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा था, “वे लेटरल एंट्री के विज्ञापन का दुरुपयोग करेंगे, इससे राहुल गांधी पिछड़ों के चैंपियन बन जाएंगे.”

इतना ही नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से आरक्षण में क्रीमी लेयर के आदेश के बाद विपक्ष ने जहां हंगामा किया तो सत्ता पक्ष में शामिल गठबंधन के नेताओं ने भी इसका जमकर विरोध किया. यह पहला मौका था जब ऐसे मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे आना पड़ा था.

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर भी एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू में एक मत नहीं है. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भले इसका स्वागत किया लेकिन दूसरी ओर पार्टी के मुस्लिम नेता ने इसका विरोध शुरू कर दिया था. जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने कहा था कि बीजेपी सरकार हमेशा मुस्लिमों के खिलाफ ही काम करती है. इस बिल के जरिए वक्फ बोर्ड की जमीन को छीनने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसे में इस तरह के कई ऐसे मामले हैं जिस पर जेडीयू के अलग-अलग नेताओं ने कई बयान देकर बीजेपी को असहज किया है. बीते 2-3 महीनों में केंद्र की सरकार को दो मामलों में बैक फुट पर आना पड़ा. इससे सियासी गलियारों में चर्चा है कि कहीं न कहीं मोदी सरकार गठबंधन के साथ असहज महसूस कर रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने...

Next Post
लेसी सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा , तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल. जातिवादी एंगल से सियासत गर्म

लेसी सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा , तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल. जातिवादी एंगल से सियासत गर्म

नए आईसीसी चेयरमैन जय शाह के सामने सबसे कितने है चैलेंज…………..

नए आईसीसी चेयरमैन जय शाह के सामने सबसे कितने है चैलेंज..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend