ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

साउथ चाइना सी में फिलिपींस के जहाज ने चीनी कोस्टगार्ड शिप को किया चूर

UB India News by UB India News
August 20, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
साउथ चाइना सी में फिलिपींस के जहाज ने चीनी कोस्टगार्ड शिप को किया चूर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साउथ चाइना में चीन की दादागिरी की कोशिशों के खिलाफ अब कई देशों ने कमर कस ली है. अब उसको मुंहतोड़ जवाब मिलना शुरू भी हो गया है. चीन के कोस्टगार्ड ने आरोप लगाया कि फिलीपींस के एक जहाज ने सोमवार तड़के सबीना शोल के पास जानबूझकर एक चीनी जहाज टक्कर मार दी है. यह इलाका दक्षिण चीन सागर में कई देशों के बीच बढ़ते क्षेत्रीय विवादों में एक नया मुद्दा बन गया है. चीनी कोस्ट गार्ड की वेबसाइट पर एक बयान में एक प्रवक्ता ने कहा कि दो फिलीपीन कोस्ट गार्ड जहाज शोल के पास के समंदर में घुस गए, चीनी कोस्ट गार्ड की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और सुबह 3:24 बजे चीन की एक नाव से जानबूझकर टकरा गए.

फिलीपींस के अधिकारियों ने स्प्रैटली द्वीप समूह में विवादित इलाके के पास हुई मुठभेड़ पर तत्काल कोई बयान नहीं दिया, जहां वियतनाम और ताइवान भी अपना इलाका होने के दावे करते हैं. चीन के कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता गान यू ने कहा कि ‘फिलीपीन पक्ष टक्कर के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है. हम फिलीपीन पक्ष को चेतावनी देते हैं कि वह तुरंत अपनी उल्लंघन और उकसावे को रोके, अन्यथा उसे इससे पैदा होने वाले सभी नतीजे भुगतने होंगे.’ गान यू ने कहा कि चीन ने स्प्रैटली द्वीप समूह पर निर्विवाद संप्रभुता का दावा किया है, जिसे चीनी भाषा में नांशा द्वीप समूह के रूप में जाना जाता है. जिसमें सबीना शोल और उसके आस-पास के समुद्र के इलाके शामिल हैं. सबीना शोल का चीनी नाम जियानबिन रीफ है.

RELATED POSTS

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

पहले भी हुए हैं टकराव
गौरतलब है कि सबीना शोल फिलीपींस के पश्चिमी द्वीप प्रांत पलावन से लगभग 140 किलोमीटर (87 मील) पश्चिम में स्थित है. यह चीन और फिलीपींस के बीच इलाकों को लेकर विवादों में एक नया मुद्दा बन गया है. अप्रैल में फिलीपींस के कोस्टगार्ड ने अपने एक प्रमुख गश्ती जहाज, बीआरपी टेरेसा मैगबानुआ को सबीना में तैनात किया था. उस वक्त फिलिपींस के वैज्ञानिकों ने इसके उथले पानी में कुचले हुए कोरल के डूबे हुए ढेर की खोज की थी. जिससे संदेह पैदा हुआ कि चीन यहां पर कुछ बनाने की तैयारी कर रहा है. चीनी कोस्टगार्ड ने भी बाद में सबीना में एक जहाज तैनात किया.

समझौते से जगी थी शांति की उम्मीद
सबीना फिलीपींस के कब्जे वाले दूसरे थॉमस शोल के पास स्थित है. जो पिछले साल से चीनी और फिलीपींस के तट रक्षक जहाजों और उनके साथ आने वाले जहाजों के बीच बढ़ते हुए खतरनाक टकराव का गवाह रहा है. चीन और फिलीपींस ने पिछले महीने एक समझौता किया था, ताकि आगे के टकराव को रोका जा सके. फिलीपींस की नौसेना ने समझौते पर पहुंचने के एक हफ्ते बाद वहां खाना और सैनिकों को पहुंचाया. इसके बाद टकराव की कोई घटना नहीं हुई, जिससे उम्मीद जगी कि इलाके में तनाव अंततः कम हो जाएगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

by UB India News
July 30, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट...

Next Post
आज BJP के हो सकते हैं चंपई सोरेन ! JMM में अपमान-तिरस्कार से आहत, ज्वाइन करने से पहले जीतन राम मांझी ने कही बड़ी बात

आज BJP के हो सकते हैं चंपई सोरेन ! JMM में अपमान-तिरस्कार से आहत, ज्वाइन करने से पहले जीतन राम मांझी ने कही बड़ी बात

आज देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार

आज देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend