ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अर्जेंटीना ने रिकॉर्ड 16वीं बार जीता कोपा अमेरिका खिताब, मेसी ने रच दिया इतिहास

UB India News by UB India News
July 15, 2024
in TAZA KHABR, खेल
0
अर्जेंटीना ने रिकॉर्ड 16वीं बार जीता कोपा अमेरिका खिताब, मेसी ने रच दिया इतिहास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका 2024 के फाइनल में कोलंबिया को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है. अर्जेंटीना ने 16वीं बार इस टाइटल को अपने नाम किया है. फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन आखिर में अर्जेंटीना ने जीत हासिल की और 16वीं बार इस टाइटल पर कब्जा जमाया. फाइनल मैच में मिली इस खिताबी जीत के साथ लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने भी अपने करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया.

आखिरी हाफ से बाहर हुए मेसी

RELATED POSTS

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

अर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में कोपा अमेरिका 2024 के बीच एक रोमांचक फाइनल खेला गया. इस मैच की बात करें, तो दोनों ही टीमों ने कमाल का खेल दिखाया और 90 मिनट तक एक भी गोल नहीं हुआ. इसके चलते मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, जहां अर्जेंटीना ने मुकाबला 1-0 से जीत लिया. एक्स्ट्रा टाइम में लुटारो मार्टिनेज ने इस मैच का एकमात्र गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई.

अर्जेंटीना के लिए ये जीत वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं रही. दरअसल, दिग्गज लियोनल मेसी इंजरी के चलते पूरा मैच नहीं खेल सके और दूसरे हाफ में उन्हें बाहर जाना पड़ा. मैच के 66वें मिनट पर मेसी के पैर में चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. उनके सबस्टिट्यूट प्लेयर के तौर पर निकोलस गोंजालेज मैदान पर आए. तब दोनों टीमों का स्कोर 0-0 था. बेंच पर बैठे मैसी काफी निराश थे और वह अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे.

लियोनल मेसी ने रचा इतिहास

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने दूसरी बार कोपा अमेरिका जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि को जोड़ लिया है. इस खिताबी जीत ने मेसी को एक ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचा दिया है. जी हां, लियोनल मेसी ने क्लब और देश को मिलाकर कुल 45 ट्रॉफीज जीत ली हैं. इसी के साथ वह फुटबॉल के इतिहास में सबसे अधिक ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड ब्राजील के दानी अल्वेस के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 44 ट्रॉफीज जीती थीं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 30, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 30, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

Next Post
बिहार में हुड़दंगियों ने सांप्रदायिक माहौल खराब करने का किया प्रयास !

बिहार में हुड़दंगियों ने सांप्रदायिक माहौल खराब करने का किया प्रयास !

पूर्व मंत्री छेदी राम को बक्सर पुलिस ने हथियारों के जखीरा के साथ किया गिरफ्तार

पूर्व मंत्री छेदी राम को बक्सर पुलिस ने हथियारों के जखीरा के साथ किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend