ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनाव बाद लखनऊ में BJP की सबसे बड़ी बैठक,

UB India News by UB India News
July 14, 2024
in TAZA KHABR
0
चुनाव बाद लखनऊ में BJP की सबसे बड़ी बैठक,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के बाद लखनऊ में भाजपा की सबसे बड़ी बैठक हो रही है। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, पूर्व केंद्रीय स्मृति ईरानी समेत यूपी के 3000 नेता शामिल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश कार्य समिति की बैठक में चुनावी नतीजों पर चर्चा की जाएगी। आगे की भी रणनीति तय की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा- अखिलेश यादव आपको सावधान कर रहा हूं, यह कांग्रेस भस्मासुर है और बहुत जल्दी आपको ठिकाने लगा देगी। कांग्रेस की नजर आपके मुस्लिम वोट पर पड़ गई है।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

उन्होंने कहा- सपा और कांग्रेस जैसे परिवारवादी और जातिवादियों ने अफवाह फैलाया। मुस्लिम वोटरों को डर दिखाकर उनका वोट लेने के लिए नया तरीका तलाश हमें शिकार बनाया। चौधरी भाजपा उत्तर प्रदेश कार्य समिति की बैठक में बोल रहे थे।

भूपेंद्र चौधरी ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 1951 में जो संकल्प लिए गए थे, आज वो पूरे हो रहे हैं. बीजेपी एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसके पहले अध्यक्ष ने बलिदान दिया है.  इस मौके पर  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस भस्मासुर है..समाजवादी प्रमुख को जल्दी निपटा देगी. कांग्रेस की नजर आपके और आपके मुस्लिम वोट बैंक पर है. कांग्रेस दूसरी पार्टी की मदद से जीतती है और बाद में फिर से खत्म कर देती है. आप लोगों को याद होगा कि आपातकाल की जनक कांग्रेस जब भी सत्ता में रही, उस समय जिसने भी विरोध किया उसे समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी.

कार्यसमिति की बैठक में इन मुद्दों पर मंथन

बता दें कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारणों पर चर्चा होगी. साथ ही 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के एजेंडो पर भी मंथन किया जाएगा.

मंत्री राजभर बोले-सरकार के खिलाफ बोलना ठीक नहीं
योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने बगावती बयानबाजी पर विधायकों को नसीहत दी। कहा- यह अनुशासनहीनता है। पार्टी ने सभी को मंच दिया। सरकार के खिलाफ बोलना ठीक नहीं है।

राजनीतिक प्रस्ताव की प्रमुख बातें

  1. विपक्ष के झूठे प्रचार के कारण चुनाव में सफलता नहीं मिली। विपक्ष ने आरक्षण, संविधान पर भ्रम फैलाया।
  2. भाजपा OBC और SC आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
  3. सपा सत्ता में आती है तो अपना असली चरित्र दिखाती है, सपा ने हमेशा आरक्षण और बाबा साहेब का विरोध किया।
  4. हमें और अधिक सामर्थ्य के साथ एकजुट होना होगा।
  5. सरकारी भर्तियों या परीक्षाओं में रुकावट नहीं आनी चाहिए। शुचिता और पारदर्शिता जरूरी है। हम पेपर लीक की घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  6. राहुल गांधी सत्ता में आ जाते तो हिंदू शब्द बोलने पर ही प्रतिबंध लगा देते, राहुल पूरे हिंदू समाज से माफी मांगे।
  7. उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में एक उदाहरण बनी है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

Next Post
अमेरिकी इतिहास का काला अध्याय…

अमेरिकी इतिहास का काला अध्याय...

बिहार की राजनीति में एक बार फिर राज्य के विशेष दर्जे को लेकर नई बहस शुरू

बिहार की राजनीति में एक बार फिर राज्य के विशेष दर्जे को लेकर नई बहस शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend