ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जम्मू के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला,दो जवान घायल, एनकाउंटर जारी

UB India News by UB India News
July 9, 2024
in खास खबर, सेना
0
कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकी ढेर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के वाहन पर आतंकी हमला हुआ है। हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। लोई मराड़ गांव के पास आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने कठुआ जिले के पूरे मचेड़ी इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाशी की जा रही है। बदनोता गांव में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है।

सूत्रों के मुताबिक 2 से 3 आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर हमला किया था। सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है सेना के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड के साथ हमला किया था।

RELATED POSTS

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

छह आतंकी हो चुके हैं ढेर

भारतीय सेना की कार्रवाई में दो दिन के अंदर छह आतंकी ढेर हो चुके हैं। इस दौरान दो जवान भी शहीद हुए हैं। भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ सहित संयुक्त बल ने सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के छिपने का खुफिया ठिकाना भी ढूंढ़ निकाला और उसे नष्ट कर दिया। आंतंकियों ने घर की अलमारी के पीछे एक खुफिया कमरा बना रख था, जहां सेना की तलाश तेज होने पर छिपा जा सकता था। इस कमरे का दरवाजा अलमारी के ड्रॉर से खुलता था।

राजौरी में सेना चौकी पर फायरिंग

आतंकियों ने रविवार सुबह राजौरी जिले के एक गांव में सेना चौकी पर फायरिंग की थी। इस दौरान एक जवान घायल हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने तड़के करीब चार बजे मंजाकोट क्षेत्र के गलुथी गांव में सेना की चौकी पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और जवानों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। वहीं, आतंकवादी निकट के जंगल में भाग गए। इसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया था।

यह दो महीने में सेना के वाहन पर दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 4 मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं।

सेना के वाहनों पर हुए पिछले हमले…

1. इसी साल जनवरी में भी पुंछ में हमला हुआ था
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में इसी साल 12 जनवरी को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया था। इसके बाद जवानों को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इसमें किसी के भी घायल या मौत की खबर नहीं आई थी।

2. सुरनकोट में पिछले साल दिसंबर में भी हमला हुआ था
सुरनकोट में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। वारदात को 4 आतंकियों ने अंजाम दिया था। आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं। ये स्टील बुलेट सेना के वाहनों की मोटी लोहे की चादर को पार करते हुए जवानों को लगीं।

पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकियों ने सोशल मीडिया पर हमले वाली जगह की तस्वीरें भी जारी कीं, जिसमें M-4 राइफल के इस्तेमाल का दावा किया गया।

6 और 7 जुलाई को कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हुई
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 6 और 7 जुलाई को मुदरघम और चिन्निगम फ्रिसल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हुई थी। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया था। 2 जवान भी शहीद हुए थे। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। इनमें एक पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी संगठन का स्थानीय कमांडर भी था।

आतंकियों ने रविवार सुबह राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में एक आर्मी कैंप पर हमला किया था। इसमें एक जवान घायल हो गया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी घने जंगल के रास्ते भाग गए। सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जून में 7 घटनाओं में 9 आतंकी मारे गए

26 जून: डोडा में 3 आतंकी मारे गए
डोडा जिले के गंडोह इलाके में 26 जून को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। सुबह 2-3 आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस और सेना ने सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था, जिसके बाद सुबह 9.50 बजे एनकाउंटर शुरू हुआ था। इस एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप का जवान भी घायल हुआ था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

Next Post
मणिपुर के राहत शिविर पहुंचे राहुल गांधी, दंगे से बेघर हुए लोगों से की मुलाकात

मणिपुर के राहत शिविर पहुंचे राहुल गांधी, दंगे से बेघर हुए लोगों से की मुलाकात

रूस और ऑस्ट्रिया के अपने तीन दिवसीय दौरे पर मास्को पहुंचे पीएम मोदी , जंग के बाद आज पुतिन से दूसरी बार मुलाकात

रूस और ऑस्ट्रिया के अपने तीन दिवसीय दौरे पर मास्को पहुंचे पीएम मोदी , जंग के बाद आज पुतिन से दूसरी बार मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend