ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ , डिप्टी पीएम ने कहा पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्ते बेहतर हों

UB India News by UB India News
June 27, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तान ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ , डिप्टी पीएम ने कहा  पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्ते बेहतर हों
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर पाकिस्तान के सुर बदलने लगे हैं। अब पाकिस्तान के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को भारत को भेजे एक ‘‘सकारात्मक संदेश’’ कहा कि उनका देश ‘‘निरंतर शत्रुता’’ में विश्वास नहीं रखता है और नई दिल्ली में नवनिर्वाचित सरकार से इस्लामाबाद के साथ अपने भविष्य के संबंधों पर गंभीर चिंतन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा है कि अब दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने का समय आ गया है। हम जम्मू-कश्मीर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं।

‘हम भारत के साथ अच्छे पड़ोसियों वाले संबंध चाहते हैं’

इशाक डर मंगलवार को इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटेजिक स्टडीज इस्लामाबाद में एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने यह बयान दिया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के नेता ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा ‘‘अच्छे पड़ोसियों वाले संबंध’’ चाहता है। डार ने कहा, ‘‘हमारे पूर्वी क्षेत्र में भारत के साथ संबंध ऐतिहासिक रूप से अशांत रहे हैं। पाकिस्तान निरंतर शत्रुता में विश्वास नहीं रखता। हम आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और लंबे समय से जारी जम्मू-कश्मीर विवाद के न्यायोचित और शांतिपूर्ण समाधान के आधार पर भारत के साथ अच्छे पड़ोसियों वाले संबंध चाहते हैं।’’

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत के साथ बेहतर संबंध सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान हर कदम उठाएगा, लेकिन वह किसी भी भारतीय सैन्य दुस्साहस का समुचित जवाब देने से नहीं चूकेगा।

तीसरी बार पीएम बनने पर नरेंद्र मोदी को दी बधाई

नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री चुने जाने पर पाक के डिप्टी पीएम इशाक डार ने बधाई दी। उन्होंने भारत सरकार से भविष्य में इस्लामाबाद के साथ संबंध सुधारने का आग्रह किया। डार ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए शांतिपूर्ण प्रयास किए हैं। भारत के साथ दोस्ती की पहल कर रहे डिप्टी पीएम ने कहा कि वह चाहते हैं कि पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्ते बेहतर हों।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

Next Post
मौसम विभाग के बारिश और मौसम को लेकर पूर्वानुमान गलत क्यों हो रहे………..

मौसम विभाग के बारिश और मौसम को लेकर पूर्वानुमान गलत क्यों हो रहे...........

भारत ने UNGA में पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- कश्मीर मुद्दे पर झूठी कहानियां फैलाता है पाकिस्तान

भारत ने UNGA में पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- कश्मीर मुद्दे पर झूठी कहानियां फैलाता है पाकिस्तान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend