ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NEET Paper Leak: तेजस्वी के पीएस से गुपचुप पूछताछ, ताबड़तोड़ हुए 4 बड़े एक्शन, गुनाहगारों का बचना अब नामुमकिन

UB India News by UB India News
June 23, 2024
in खास खबर, पटना, राजद, शिक्षा
0
NEET Paper Leak: तेजस्वी के पीएस से गुपचुप पूछताछ, ताबड़तोड़ हुए 4 बड़े एक्शन, गुनाहगारों का बचना अब नामुमकिन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा लगातार कार्रवाई कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने की पुरजोर कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में EOU ने गुप्त तरीके से बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम कुमार से पूछताछ की है. बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया था कि पेपर लीक का आरोपी सिकंदर यादवेन्दु का करीबी है, जिसके बाद पूछताछ की गई है. तेजस्वी यादव के पीएस पर Neet पेपर लीक मामले में एनएच डिविजन के गेस्ट हाउस में आरोपियों को ठहराने का आरोप है. अपने ऊपर लगे आरोपों के सवालों का पीएस प्रीतम यादव ने जवाब दिया है. आर्थिक अपराध इकाई के कार्यालय में पूछताछ हुई है.

इसके अलावा बिहार पुलिस की EOU (आर्थिक अपराध यूनिट) ने आज दिल्ली में NTA दफ्तर में जांच पड़ताल की है, जिसमें NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर पड़ताल की. बिहार पुलिस की जांच के आधार पर आगे कार्रवाई निर्भर करेगी. EOU की टीम के अधिकारियों ने पिछले 4-5 दिनों से NTA दफ्तर में जांच पड़ताल कर रही थी.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

इसके अलावा EOU के ADG नैयर हसनैन खान दिल्ली से पटना पहुंच चुके हैं. दिल्ली NTA और शिक्षा विभाग को मामले से संबंधित जानकारी दी है. वहीं EOU ने इस पूरे मामले में NHAI गेस्ट हाउस के सुपरवाइजर राकेश कुमार से भी पूछताछ की है. करीब तीन घंटे तक पूछताछ चली है. गेस्ट हाउस मामले में तेजस्वी के पीएस प्रीतम और सिकंदर कनेक्शन को लेकर पूछताछ की गई.

बता दें कि राकेश कुमार गेस्ट हाउस के सुपरवाइजर हैं. शुक्रवार को दूसरी बार गेस्ट हाऊस के केयर टेकर अमित कुमार से पूछताछ हुई है. साथ ही NEET पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने पूछताछ के लिय पहले नोटिस में नही पहुंचने वाले 7 अभ्यर्थियों को दिया दूसरा नोटिस भेजा है. अगर इस बार ये 7 अपराधी ऑफिस नहीं पहुंचते हैं तो आर्थिक आपराध इकाई ने अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
दिल्ली शराब घोटाला केस: बेल के बाद भी जेल, मुश्किलों में फंसे सीएम केजरीवाल की कब होगी रिहाई?

दिल्ली शराब घोटाला केस: बेल के बाद भी जेल, मुश्किलों में फंसे सीएम केजरीवाल की कब होगी रिहाई?

: NTA के साख पर सवाल! एक्शन में सरकार, पेपर लीक से जुड़ा शख्स सिंटू गिरफ्तार

: NTA के साख पर सवाल! एक्शन में सरकार, पेपर लीक से जुड़ा शख्स सिंटू गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend