ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

UB India News by UB India News
June 22, 2024
in अपराध, दिल्ली
0
केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज फिर SC में सुनवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची है। दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दी गई जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमति जताई। हाई कोर्ट ने कहा कि जब तक वह मामले की समीक्षा नहीं कर लेता, तब तक निचली अदालत (राउज एवेन्यू कोर्ट) के आदेश को लागू नहीं किया जाएगा। इस तरह दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को दी गई जमानत पर रोक लगा दी है।

हाईकोर्ट में सुनवाई तक नहीं भरा जाएगा बॉन्ड

गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के वेकेशन जज न्याय बिंदु ने कल अरविंद केजरीवाल को रेगुलर बेल दी थी। शुक्रवार को बेल बॉन्ड भरे जाने के बाद ऑर्डर तिहाड़ जेल जाना था। अभी हाईकोर्ट में सुनवाई तक राउज एवेन्यू कोर्ट में 1 लाख रुपये का बेल बॉन्ड नहीं भरा जाएगा। इस ऑर्डर पर रोक हाईकोर्ट की सुनवाई तक है।

RELATED POSTS

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर एसडीएम की Inside Story……………

संजय सिंह ने ED पर खड़े किए सवाल

केजरीवाल की रिहाई पर रोक लगने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार की गुंडागर्दी देखिए। अभी ट्रायल कोर्ट का आदेश ही नहीं आया। आदेश की कॉपी भी नहीं मिली तो प्रवर्तन निदेशालय (ED) हाईकोर्ट में किस आदेश को चुनौती देने पहुंच गई?

ED की ओर से ये ववील कोर्ट में रहे मौजूद

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से ASG राजू और वकील जोएब हुसैन मौजूद रहे। वहीं, अरविंद केजरीवाल के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हाई कोर्ट की कार्यवाही में जुड़े।

 जमानत याचिका का विरोध करने का नहीं दिया गया मौका- ED

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वकील एएसजी एसवी राजू ने हाई कोर्ट को बताया कि ट्रायल कोर्ट का आदेश अभी तक अपलोड नहीं किया गया है और शर्तें अज्ञात हैं। एएसजी राजू ने कोर्ट से कहा कि जांच एजेंसी को केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करने का पूरा मौका नहीं दिया गया है। साथ ही उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि रिहाई के आदेश पर रोक लगाई जाए और मामले की जल्द से जल्द सुनवाई की जाए।

दिल्ली हाई कोर्ट के सामने ED ने रखी ये मांग

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट से अनुरोध किया था कि वह शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर एसडीएम की Inside Story……………

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर एसडीएम की Inside Story……………

by UB India News
June 28, 2026
0

बिलौटी मौजा की जिस जमीन पर जवइनियां गांव के बाढ़ विस्थापितों को बसाया जा रहा है, वहां विकास के लिए...

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू

by UB India News
June 26, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी...

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह...

योगी मॉडल के कारण कहीं लेने के देने न पड़ जाएं…………..

योगी मॉडल के कारण कहीं लेने के देने न पड़ जाएं…………..

by UB India News
June 25, 2026
0

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिहार पुलिस विवादों में घिर गयी है। इसकी वजह से सम्राट चौधरी सरकार दबाव में...

Next Post
तो ये हैं NEET पेपर लीक कांड के ‘मेन खिलाड़ी’? अमित-नीतीश तो बस प्‍यादे, EOU की जांच में किसका नाम आया सामने

तो ये हैं NEET पेपर लीक कांड के 'मेन खिलाड़ी'? अमित-नीतीश तो बस प्‍यादे, EOU की जांच में किसका नाम आया सामने

पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिया बड़ा संदेश, योगाभ्यास को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील

पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिया बड़ा संदेश, योगाभ्यास को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend