ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिया बड़ा संदेश, योगाभ्यास को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील

UB India News by UB India News
June 22, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिया बड़ा संदेश, योगाभ्यास को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील के किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। योग करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बारिश के कारण कार्यक्रम में थोड़ी देरी हुई। जब योग स्वाभाविक रूप से जीवन का हिस्सा बन जाता है, तो इसका हर पल लाभ होता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। लोगों का योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

Image

RELATED POSTS

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

पीएम ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कश्मीर की धरती से मैं दुनिया भर के सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता हूं। दस साल पहले मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 2015 में दिल्ली के कर्तव्यपथ पर 35,000 लोगों ने एक साथ योग किया।

Image

प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में योग पर किया जा रहा शोध

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में इस साल फ्रांस की 101 वर्षीय महिला योग शिक्षिका को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वह कभी भारत नहीं आईं लेकिन उन्होंने योग प्रचार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। योग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आज दुनिया भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों में योग पर शोध किया जा रहा है।

योग के प्रति लोगों में बढ़ा आकर्षण

श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (SKICC) में योगाभ्यास में शामिल होने के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर में योग के प्रति जो आकर्षण बना है, जिस उमंग और उत्साह के साथ लोग योग के साथ जुड़ने के लिए आतुर हैं, ये जम्मू-कश्मीर के टूरिज्म को भी एक नई ताकत देने का अवसर बन गया है।

योग सीखने भारत आ रहे लोग

पीएम मोदी ने कहा कि 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैं सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश और काशी से लेकर केरल तक, हम भारत में योग पर्यटन का एक नया चलन उभरता हुआ देख सकते हैं। प्रामाणिक योग सीखने के लिए दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं। पर्यटन, परिधान आदि से संबंधित क्षेत्र लोगों की भारी आमद से फलफूल रहे हैं। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर पैदा हो रहे हैं।

तुर्कमेनिस्तान की यूनिवर्सिटी में योग चिकित्सा बना विषय

पीएम ने कहा कि साल 2015 में मैंने तुर्कमेनिस्तान में एक योग केंद्र का उद्घाटन किया। आज वहां योग क्रियाएं फल-फूल रही हैं। तुर्कमेनिस्तान की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में योग चिकित्सा को एक विषय के रूप में शामिल किया गया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

नागरिक देवो भव:  , 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है…………………

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों और नेतृत्व क्षमता से भारत को सकारात्मक रूप से बदला है…

by UB India News
June 20, 2026
0

किसी राजनेता का आकलन उसकी नीतियों एवं नेतृत्व क्षमता से होता है और उसकी सबसे बड़ी परीक्षा संकट के समय...

Next Post
तमिलनाडु नकली शराब मामला: मौत का आंकड़ा 47 पहुंचा, 3 आरोपी न्यायिक हिरासत में

तमिलनाडु नकली शराब मामला: मौत का आंकड़ा 47 पहुंचा, 3 आरोपी न्यायिक हिरासत में

बिहार में मानसून की एंट्री…22 जिलों में बारिश का अलर्ट,दरभंगा में बिजली गिरने से एक की मौत

बिहार में मानसून की एंट्री...22 जिलों में बारिश का अलर्ट,दरभंगा में बिजली गिरने से एक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend