ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तमिलनाडु नकली शराब मामला: मौत का आंकड़ा 47 पहुंचा, 3 आरोपी न्यायिक हिरासत में

UB India News by UB India News
June 22, 2024
in अपराध, खास खबर, दक्षिण भारत
0
तमिलनाडु नकली शराब मामला: मौत का आंकड़ा 47 पहुंचा, 3 आरोपी न्यायिक हिरासत में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तमिलनाडु में मिलावटी शराब पीने से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में यह मुद्दा चर्चा में बना हुआ है और शुक्रवार को विधानसभा सत्र शुरू होने पर भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। कई विधायकों को जबरन विधानसभा से बाहर किया गया और बाद में वापस बुलाया गया। यहां 29 जून तक विधानसभा सत्र चलना है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर चर्चा तय है। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है, जिन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष अन्नामलई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को खत लिखकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग कर चुके हैं।

तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के सदस्यों ने कल्लाकुरिची में हुए अवैध देशी शराब हादसे का मुद्दा उठाने का प्रयास किया, जिसके बाद पार्टी के कई सदस्यों को सदन से बाहर निकाल दिया गया। बाद में मुख्यमंत्री स्टालिन की अपील के बाद विपक्षी सदस्यों का निष्कासन रद्द किया गया। तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के.पलानीस्वामी ने बाद में कहा कि सत्र के दौरान अन्नाद्रमुक सदस्यों ने कल्लाकुरिची में हुए अवैध देशी शराब हादसे का मुद्दा उठाने का प्रयास किया, लेकिन ‘‘हमें इसकी अनुमति नहीं दी गई और पार्टी के सदस्यों को सदन से बाहर निकाल दिया गया।’’ उन्होंने अन्नाद्रमुक सदस्यों को सदन से निकाले जाने की कार्रवाई को “लोकतंत्र की हत्या” बताया। पलानीस्वामी ने कल्लाकुरिची में अवैध देशी शराब पीने से 50 लोगों की मौत होने का दावा किया।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

सीएम की अपील पर वापस आए सदस्य

विधानसभा अध्यक्ष एम.अप्पावु ने कहा कि अन्नाद्रमुक के सदस्य प्रश्नकाल के दौरान मुद्दा उठाना चाहते थे, जो सदन के नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सदस्य प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद ही शून्यकाल के दौरान किसी भी मुद्दे को उठा सकते हैं। अन्नाद्रमुक के सदस्यों के अपनी मांग पर अड़े रहने पर अध्यक्ष ने उन्हें सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टी के विधायक आज कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे। बाद में, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने विधानसभा अध्यक्ष से अपील की कि मुख्य विपक्षी दल के सदस्यों को सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी जाए। उनकी इस अपील को अप्पावु ने स्वीकार कर लिया और अन्नाद्रमुक विधायकों को सदन में वापस आने के लिए कहा। पलानीस्वामी सहित विपक्षी पार्टी के विधायक काली शर्ट पहनकर विधानसभा में आए थे।

क्या है मामला ?

तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि जिले में कई लोगों ने अवैध देशी शराब का सेवन किया था। इसके बाद इन लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई और एक-एक कर मौतें होने लगीं। अब तक कुल 47 लोग जहरीली शराब के कारण जान गंवा चुके हैं। इस सिलसिले में 49 वर्षीय (अवैध शराब विक्रेता) के.कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके पास से जब्त की गयी करीब 200 लीटर अवैध शराब की जांच में सामने आया कि उसमें घातक ‘मेथनॉल’ मौजूद था। इस मामले में लापरवाही के लिए नौ पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया जा चुका है।

मुआवजे का ऐलान 

जहरीली शराब से जान गवाने वाले लोगों के लिए सीएम एमके स्टालिन ने 10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, शराब से बीमार होने वाले लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है। पूर्व जज जस्टिस बी गोकुलदास को इस मामले की जांच करने और 3 महीने में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जस्टिस गोकुलदास जांच समिति के एकमात्र सदस्य हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
बिहार में मानसून की एंट्री…22 जिलों में बारिश का अलर्ट,दरभंगा में बिजली गिरने से एक की मौत

बिहार में मानसून की एंट्री...22 जिलों में बारिश का अलर्ट,दरभंगा में बिजली गिरने से एक की मौत

UGC ने बिहार की 2 प्राइवेट , मध्य प्रदेश की 7 सरकारी समेत 157 यूनिवर्सिटीज को डिफाल्टर घोषित किया

UGC ने बिहार की 2 प्राइवेट , मध्य प्रदेश की 7 सरकारी समेत 157 यूनिवर्सिटीज को डिफाल्टर घोषित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend