ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा स्पीकर के पद को लेकर जदयू ने किया रुख साफ़ …….

UB India News by UB India News
June 16, 2024
in जदयू, पटना
0
लोकसभा स्पीकर के पद को लेकर जदयू ने किया रुख साफ़ …….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय कैबिनेट के गठन के बाद अब लोकसभा स्पीकर का चुनाव होना है. इसको लेकर खूब राजनीति हो रही है. वहीं, इस मुद्दे पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने रविवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का पद सदन का सबसे गरिमामय पद होता है. उस सीट पर सत्ताधारी पार्टी का पहला अधिकार होता है. ‘इंडिया’ गठबंधन की मांगें और बयान आपत्तिजनक हैं. उस पद पर पहला अधिकार बीजेपी या एनडीए का है. हमारा मानना ​​है कि बीजेपी एनडीए की बड़ी पार्टी है.

विपक्ष ने बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है. इस पर उन्होंने कहा कि मैं पिछले 35 सालों से एनडीए में हूं. बीजेपी ने कभी किसी पार्टी को तोड़ने की कोशिश नहीं की. सरकार में टीडीपी और जेडीयू ने अहम भूमिका निभाई है. हम एनडीए को कभी कमजोर करने की कोशिश नहीं करेंगे.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

अशोक गहलोत के बयान पर राजनीति गरमाई

बता दें कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान पर सियासत गरमा गई है. इसको लेकर खूब बयानबाजी हो रही है. उन्होंने लोकसभा स्पीकर पद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लोकसभा स्पीकर का पद जेडीयू या टीडीपी के पास होना चाहिए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश एवं राजस्थान में बीजेपी ने षड़यंत्र कर सरकार गिराई थी. इसे जेडीयू और टीडीपी को नहीं भूलना चाहिए. अब अगर बीजेपी लोकसभा स्पीकर का पद अपने पास रखती है तो टीडीपी और जेडीयू को अपने सांसदों की हॉर्स ट्रेडिंग होते देखने के लिए तैयार रहना चाहिए.

#WATCH दिल्ली: JDU प्रवक्ता के.सी. त्यागी ने कहा, “स्पीकर का पद सदन का सबसे मर्यादित पद होता है, उस पद के लिए पहला हक सत्तारुढ़ पार्टी का होता है। जो INDI गठबंधन की मांग और उनके बयान आपत्तिजनक हैं। भाजापा या NDA गठबंधन का उस पद पर पहला हक है और हमारी पार्टी का मानना है कि भाजपा… pic.twitter.com/NUicY6Ghoi

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2024

 

लोकसभा अध्यक्ष का होना है चुनाव

वहीं, तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद संसद का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है. यह सत्र आठ दिनों तक चलेगा. इस सत्र के तीसरे दिन 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है. लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. अब इसको लेकर राजनीति अपने चरम पर है. लोकसभा स्पीकर पद को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है. इसे लेकर विपक्ष बीजेपी पर लगातार हमला बोल रहा है और कई आरोप भी लगा रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पुलिस कार्रवाई का बचाव किया है।...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

Next Post
बिहार में किसके खाते में जाएगी राज्यसभा की खाली हुई 2 सीटें……………

बिहार में किसके खाते में जाएगी राज्यसभा की खाली हुई 2 सीटें...............

राजभवन में आमोत्सव का आयोजन , 300 से ज्यादा किस्म के आमो की लगी प्रदर्शनी

राजभवन में आमोत्सव का आयोजन , 300 से ज्यादा किस्म के आमो की लगी प्रदर्शनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend