ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तीसरी बार सांसद बने चिराग पासवान पहली बार बने मंत्री ……

UB India News by UB India News
June 10, 2024
in पटना, लोजपा
0
तीसरी बार सांसद बने चिराग पासवान पहली बार बने मंत्री ……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान मोदी कैबिनेट 3.0 में शामिल हुए हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। चिराग पासवान तीसरी बार सांसद बने हैं।

चिराग का मुख्य पेशा राजनीति ही है। इनकी शादी अभी नहीं हुई है। 2012 से चिराग अपनी पार्टी के काम में एक्टिव हुए। इसके बाद राज्य से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में उनकी सक्रियता काफी बढ़ गई। अब तक लोकसभा के तीन चुनाव लड़ चुके हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

पहली बार 2014 में वो जमुई से लोकसभा का चुनाव लड़े और सांसद बने। दूसरी बार 2019 में भी जमुई से चुनाव लड़कर सांसद बने। तीसरी बार 2024 के लोकसभा चुनाव में इन्होंने अपने पिता के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर को चुना और चुनाव जीत लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं।

पिता के निधन के बाद संभाली पार्टी की कमान

31 अक्टूबर 1982 को चिराग पासवान का जन्म हुआ। मां का नाम रीना पासवान है। शादी से पहले वो एयर इंडिया में एयर हॉस्टेस थीं। पिता रामविलास पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक थे। हाजीपुर लोकसभा सीट से कई बार सांसद रहे। केंद्र में कई बार मंत्री भी बने। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी की सरकार में वो कैबिनेट मंत्री थे। साल 2020 में विधानसभा चुनाव से पहले उनका निधन हो गया था। इसके बाद चिराग पासवान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए।

12वीं की पढ़ाई दिल्ली के एयरफोर्स स्कूल से की

परिवार में कुल 6 सदस्य हैं। चिराग पासवान, मां रीना पासवान, बड़ी बहन निशा पासवान, बहनोई अरूण भारती और उनके दो बच्चे हैं। चिराग ने 12वीं की पढ़ाई दिल्ली के एयरफोर्स स्कूल से की है। झांसी के कंप्यूटर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक के सेकेंड सेमेस्टर तक की पढ़ाई की।

सांसद रहते चिराग पासवान ने जमुई में एक केंद्रीय विद्यालय खुलवाया। इसके बाद उन्होंने पासपोर्ट ऑफिस का एक ब्रांच खुलवाया। फिर कोरोना काल में लोगों की जान बचाने के लिए एक ऑक्सीजन प्लांट बनवाया। पिछड़े जिलों के विकास के लिए भारत सरकार की योजना के तहत एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम को जमुई में लागू करवाया। इसके बाद जमुई एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम में अव्वल बन गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
प्रधानमंत्री पद की शपथ से पहले मोदी ने की चाय पर मीटिंग, पहुंचे सभी सम्भावित मंत्री

मोदी कैबिनेट से क्यों बेदखल हुए बिहार के राजपूत ...........

नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे से मची खलबली!

5 दिन बाद किंगमेकर बन पटना पहुंचे नीतीश......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend