ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी कैबिनेट से क्यों बेदखल हुए बिहार के राजपूत ………..

UB India News by UB India News
June 10, 2024
in पटना, बिहार
0
प्रधानमंत्री पद की शपथ से पहले मोदी ने की चाय पर मीटिंग, पहुंचे सभी सम्भावित मंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसमें बिहार से सबसे ज्यादा 8 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। इसमें दो भूमिहार, दो दलित, एक यादव, एक ईबीसी, एक ब्राह्मण और एक मल्लाह जाति से हैं। मोदी सरकार में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी राजपूत जाति के सांसद को मंत्रालय में जगह नहीं दी गई है।

इससे पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में इस कोटे से राधा मोहन सिंह और राजीव प्रताप रुढ़ी तो दूसरे कार्यकाल में आरके सिंह को जगह दी गई थी। इस बार आरके सिंह भले चुनाव हार गए हों, लेकिन राजीव प्रताप रूडी ने कांटे की टक्कर में लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य को चुनाव हराया है। वहीं, राधा मोहन सिंह भी चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें मंत्रालय से दूर रखा गया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

मल्लाह कोटे पर ही इस बार मुजफ्फरपुर से राजभूषण चौधरी को मंत्री बनाया गया है। न केवल बीजेपी बल्कि सहयोगी पार्टी की तरफ से भी राजपूतों को तवज्जो नहीं दी गई है। जदयू की तरफ से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद शिवहर से चुनाव जीती हैं और राजपूत हैं। वहीं, लोजपा (आर) से वैशाली की सांसद वीणा देवी भी इसी जाति से आती हैं।

शाहबाद से हार का राजपूतों को हो सकता है नुकसान

पॉलिटिकल एक्सपर्ट की मानें तो इस बार राजपूत जाति को बीजेपी से नाराजगी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। राजपूतों की नाराजगी के कारण बीजेपी का शाहबाद के इलाके में खाता तक नहीं खुला है। आरा से आरके सिंह विकास पुरुष की छवि पाकर भी चुनाव हार गए।

बिहार के चित्तौड़गढ़ कहे जाने वाले औरंगाबाद से बीजेपी के सुशील सिंह हार गए। नाराजगी का असर बक्सर भी पहुंचा और बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले बक्सर से पार्टी उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी चुनाव हार गए।

केवल बीजेपी ही नहीं इसका खामियाजा सहयोगी दलों को भी भुगतना पड़ा। काराकाट से एनडीए प्रत्याशी और प्रदेश के दिग्गज नेता उपेंद्र कुशवाहा भी चुनाव हार गए। उनके हार में बड़ी भूमिका पवन सिंह की रही। एक्सपर्ट कहते हैं कि कैबिनेट में राजपूत को जगह नहीं मिलने का एक बड़ा कारण ये हो सकता है।

सोशल इंजीनियरिंग साधने की कोशिश

पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं कि मोदी कैबिनेट में बिहार की सोशल इंजीनियरिंग को साधने की कोशिश की गई है। नीतीश कुमार ने जहां नाराज भूमिहारों को साधने के लिए ललन सिंह को आगे बढ़ाया है।

वहीं, कोर वोट बैंक का ख्याल रखते हुए उन्होंने ईबीसी जाति से आने वाले रामनाथ ठाकुर को भी मंत्री बनाया है। बिहार में ईबीसी की आबादी 36 फीसदी से ज्यादा है। इस चुनाव में भी ईबीसी ने नीतीश कुमार पर भरोसा जाता है।

सरकार पहले ही आरक्षण का दायरा बढ़ा चुकी है

बिहार में जाति सर्वे के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार सामान्य जाति 15 फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग 27, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36, अनुसूचित जाति 19, कुशवाहा 4 और कुर्मी 2.87 है।

जाति सर्वे के बाद बिहार सरकार ने कैबिनेट से पास कराकर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पिछड़ा वर्ग का आरक्षण बढ़ा दिया।

आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी कर दी। इसके अलावा 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को मिलते रहना तय किया।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे से मची खलबली!

5 दिन बाद किंगमेकर बन पटना पहुंचे नीतीश......

पटना के JDU-BJP दफ्तर में एक साथ मनी होली-दिवाली

पटना के JDU-BJP दफ्तर में एक साथ मनी होली-दिवाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend