ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी के लिए फायदेमंद रहे नीतीश,लालू का फॉर्मूला भी हिट…………

UB India News by UB India News
June 5, 2024
in पटना, बिहार
0
नीतीश, लालू और तेजस्वी ने CM आवास पर की ‘सीक्रेट मीटिंग’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यह बात ठीक है कि बिहार में एनडीए 30 सीटें जीता और ‘इंडिया’ को सिर्फ 9 सीटें मिलीं। लेकिन इस चुनाव ने सबका, कमोबेश कुछ ने कुछ दरका दिया। कोई भी पार्टी या गठबंधन यह दावा नहीं कर सकता है कि उसके जनाधार या समीकरण के वोट साथ रहे, नहीं छितराए।

वोट की टूट-फूट की कारगर मरम्मत करके ही अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव जीता जा सकेगा। अपने वोट को मजूबती से सीमेंटेड करने में जो जितना कामयाब होगा, उसका परचम उतना ही लहराएगा।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

लालू यादव इस चुनाव में कुशवाहा,भूमिहार और वैश्य को साधने में सफल रहे, लेकिन अपने माय समीकरण को पूरी तरह नहीं बचा पाए।

चुनाव में जात हावी

चुनाव में सबसे ज्यादा जात की चली। धर्म से भी ज्यादा। जात ही धर्म बन गई। इसे सबने निभाया। खुद से। मन से। लगभग सभी जात के लोगों ने अपनी जात के उम्मीदवारों को तवज्जो दी। ज्यादातर जगहों पर लोगों ने नेताओं, खासकर जातीय क्षत्रपों की बात नहीं मानी।

बात मानी जाती, तो पूर्णिया में राजद की बीमा भारती तीसरे नंबर पर नहीं रहतीं और औरंगाबाद से भाजपा के सुशील कुमार सिंह नहीं हारते। बीमा को यादवों ने वोट नहीं दिया, तो कुशवाहा जमात ने सुशील की बजाए अभय कुशवाहा को पसंद किया।

बीजेपी के लिए फायदेमंद रहे नीतीश

पिछले चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी एनडीए में नहीं थे। अबकी रहे। उपेंद्र हार गए। हालांकि, एनडीए के मौजूदा स्वरूप की आजमाइश कारगर रही। हां, उसे 9 सीटों का नुकसान हुआ। 5 भाजपा को। 4 जदयू को। लोजपा के सभी 5 उम्मीदवार जीते। भाजपा का नीतीश कुमार के साथ होना बहुत फायदेमंद रहा। नीतीश के 12 में से 7 उम्मीदवार एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते। सबसे बेहतर परफॉर्मेंस लोजपा का रहा। उसके सभी 5 उम्मीदवार जीते।

लालू के MY समीकरण को डेंट

इस चुनाव में लालू के नए जातीय प्रयोग सफल हुए लेकिन ‘माय’ समीकरण भी दरका है। लालू प्रसाद ने इस चुनाव को, विधानसभा चुनाव को जीतने की प्रयोगशाला माना। कई प्रयोग किए। उनका विशेषकर ‘कुशवाहा’, ‘भूमिहार’ और ‘वैश्य’ प्रयोग कामयाब सा दिखा। इन जातियों का भी वोट राजद को और उसके चलते ‘इंडिया’ को मिला।

रितु जायसवाल (शिवहर), मुन्ना शुक्ला (वैशाली) हारे पर इनको मिले वोट और अभय कुशवाहा (औरंगाबाद) की जीत में यह कामयाबी दिखी। ये जातियां एनडीए की वोटर रही हैं।

अब एनडीए की बड़ी चुनौती हैं। इन सबको पूर्णता में फिर से साथ लाने के लिए एनडीए को बहुत मेहनत करनी होगी। ऐसी ही मेहनत राजद को अपने दरके ‘माय’ (मुस्लिम-यादव) समीकरण को दुरुस्त करने में करनी होगी।

सीटों की लेन देन का हिसाब समझिए

इस लोकसभा चुनाव में 12 सांसद बेटिकट हुए। इसकी बड़ी वजह एनडीए के घटक दलों की अदला बदली रही। जेडीयू ने सीवान में अपना कैंडिडेट बदल दिया तो चिराग जुमई से हाजीपुर आए। आइए जानते हैं, सीट बदलने से कितना फायदा और कितना नुकसान हुआ।

लोकसभा 2024 के चुनाव में कई बड़े चेहरे चुनाव हार गए। मोदी कैबिनेट के मंत्री आरके सिंह आरा से चुनाव हार गए। वहीं लालू यादव की अपनी किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य भी जीत नहीं सकीं। पवन सिंह चर्चा में रहे लेकिन जनता का दिल नहीं जीत पाए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

Next Post
4 सीट जीतकर इतना घमंड? किस बात का?

4 सीट जीतकर इतना घमंड? किस बात का?

नरेंद्र मोदी ही होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री, एनडीए की बैठक में पीएम के रूप में उनके नाम पर लगी मुहर ,

नरेंद्र मोदी ही होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री, एनडीए की बैठक में पीएम के रूप में उनके नाम पर लगी मुहर ,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend