ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

MP में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत , बिहार के औरंगाबाद सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत

UB India News by UB India News
June 4, 2024
in खास खबर, दुर्घटना
0
MP में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत , बिहार के औरंगाबाद सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में रविवार रात 9 बजे बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है वहीं आज सुबह बिहार के औरंगाबाद में हुई पांच दोस्तों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है ..

बिहार के औरंगाबाद में हुई पांच दोस्तों की मौत से उनके परिजनों में हड़कंप मचा है. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हॉस्पिटल के समीप खड़े हाईवा से बीते शनिवार (01 जून) को एक कार की टक्कर हो गई थी. इस घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने शोक जताया है. सीएम नीतीश कुमार ने रविवार (02 जून) को एक्स पर लिखा, “औरंगाबाद में एनएच पर सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु दुःखद. मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है.”

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

क्या है पूरी घटना?

बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के पास हाईवा में एक कार में टक्कर मारी थी. शनिवार की शाम की यह पूरी घटना है. सड़क हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटनास्थल पर दो और फिर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गई थी. इसके बाद दो और लोगों की मौत हो गई. सभी दोस्त थे. इस तरह इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई.

तीन मृतकों की पहचान डेहरी ऑन सोन के वार्ड 33 निवासी गुलशन चंद्र प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार गुप्ता, डेहरी ऑन सोन के कचौड़ी गली काली स्थान निवासी दीपक कुमार गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र युवराज उर्फ सोनू एवं इसी मुहल्ले के छोटू गुप्ता के पुत्र राजा गुप्ता के रूप में की गई थी. हादसे के बाद रौशन एवं एक अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था लेकिन रविवार (02 जून) की शाम इनकी भी मौत हो गई.

कार सवार पांच दोस्त अपने घर डेहरी ऑन सोन से औरंगाबाद शहर स्थित वाटर पार्क घूमने आए थे. वापसी के दौरान यह घटना हो गई. इस भीषण हादसे में हुई पांच दोस्तों की मौत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है.

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में रविवार रात 9 बजे बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। 12 ट्रॉमा सेंटर में हैं। गंभीर रूप से घायल 2 बच्चों समेत 4 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले के रहने वाले थे। बारात में शामिल एक महिला का कहना है कि ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब के नशे में था।

जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में 50 बाराती थे। मौत उनकी हुई जो ट्रॉली के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। JCB की मदद से ट्राॅली उठाकर शवों को और अन्य घायलों को निकाला गया। मरने वालों में 5 महिलाएं, 5 बच्चे और 18 से 20 साल के 3 युवक हैं।

सड़क से उतरकर खाई में चला गया ट्रैक्टर
हादसा राजगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पीपलोदी के पास हुआ है। ट्रैक्टर में राजस्थान के इकलेरा के समीप स्थित मोतीपुरा गांव से तातूड़िया परिवार की एक बारात राजगढ़ के पास देहरीनाथ पंचायत के गांव कमालपुर आ रही थी। खामखेड़ा से कुछ दूर पिपलौदी मोड़ पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा और पलट गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इधर, सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर आ गई।

उल्टी हो गई ट्रॉली, JCB से दबे लोगों को निकाला
हादसा कितना भयावह था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रॉली पूरी उल्टी हो गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए। JCB से ट्रॉली को सीधा कर उसके नीचे दबे लोगों को निकाला गया। बारात में शामिल ममता नाम की महिला ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद लोग उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निकाला।

गर्भवती बहू, 3 साल के पोते और बेटे की मौत
हादसे की जानकारी मिलने के बाद सोमवार सुबह राजगढ़ पहुंची नंदू बाई ने बताया कि उनकी गर्भवती बहू रामकली, 3 साल के पोते और एक बेटे रामपाल की मौत हो गई। दूल्हा रामकली का मुहंबोला भाई है।
संतरा बाई ने बताया कि उनकी बेटी रूपा और नाती आकाश की मौत हो गई है। दामाद ब्रजेश गंभीर घायल है।

हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख
CM डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ के पीपलोदी में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

राज्यमंत्री नारायण सिंह जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और उनके इलाज के निर्देश दिए। कलेक्टर हर्ष दीक्षित और एसपी आदित्य मिश्रा भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से हादसे को लेकर जानकारी ली।

हादसे में इन 13 लोगों की हुई मौत

  • बरजी बाई (50) पति राधेश्याम कतोरिया, निवासी दीगोद जागीर, थाना हरनावादा, जिला बारां, राजस्थान
  • राधा (20) पति प्रकाश कतोरिया, निवासी मोतीपुरा, थाना जावर, जिला झालावाड़, राजस्थान
  • रामकली (25) पति राजकुमार कतोरिया, निवासी भगवतपुरा, थाना छीपाबड़ौद, जिला बारां, राजस्थान
  • रूपा (22) पति बृजेश कतोरिया, निवासी मोतीपुरा, थाना जावर, जिला झालावाड़, राजस्थान
  • बादाम बाई (70) पति नारायण कतोरिया, निवासी गजवाड़ी, थाना जावर, जिला झालावाड़, राजस्थान
  • शिवम (12) पिता कालू लाल कतोरिया, निवासी मोतीपुरा, थाना जावर, जिला झालावाड़, राजस्थान
  • आकाश (5) पिता ब्रजेश कतोरिया, निवासी मोतीपुरा, थाना जावर, जिला झालावाड़, राजस्थान
  • अभी (3) पिता राजकुमार कतोरिया, निवासी भगवतपुरा, थाना छीपाबड़ौद, जिला बारां, राजस्थान
  • रामदयाल (9) पिता राम चरण कतोरिया, निवासी मोतीपुरा, थाना जावर, जिला झालावाड़, राजस्थान
  • अरविंद (12) पिता चतुरलाल कतोरिया, निवासी भगवतपुरा, थाना छीपाबड़ौद, जिला बारां, राजस्थान
  • विशाल (18) पिता रामलाल कतोरिया, निवासी भगवतपुरा, थाना छीपाबड़ौद, जिला बारां, राजस्थान
  • सुनील (20) पिता रामबाबू कतोरिया, निवासी भगवतपुरा, थाना छीपाबड़ौद, जिला बारां, राजस्थान
  • रामपाल (20) पिता भूरालाल कतोरिया, निवासी भगवतपुरा, थाना छीपाबड़ौद, जिला बारां, राजस्थान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 7, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
नामिबिया ने सुपर ओवर में जीता रोमांचक मैच, ओमान की ये गलती बनी हार की वजह

नामिबिया ने सुपर ओवर में जीता रोमांचक मैच, ओमान की ये गलती बनी हार की वजह

साधना में जाते ही सब शून्य में समा गया…………..

साधना में जाते ही सब शून्य में समा गया..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend