ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाजार पर एग्जिट पोल का दिखा कमाल, सेंसेक्स में 2000 पॉइंट्स बढ़ा, निफ्टी 600 पॉइंट्स पर कर रहा ट्रेड.

UB India News by UB India News
June 4, 2024
in कारोबार
0
बाजार पर एग्जिट पोल का दिखा कमाल, सेंसेक्स में 2000 पॉइंट्स बढ़ा, निफ्टी 600 पॉइंट्स पर कर रहा ट्रेड.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Elections 2024) के एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Share Market) रिकॉर्ड तेजी के साथ खुला. बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 2600 पॉइंट्स और निफ्टी 600 पॉइंट्स की बंपर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं. बता दें, एग्जिट पोल में भाजपा की भारी जीत का अनुमान लगाया गया था, जबकि शुक्रवार को जीडीपी के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आए हैं.

एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद दिग्‍गज बाजार विशेषज्ञों ने बाजार में शानदार तेजी आने की भविष्‍यवाणी की थी. जो आज सच हो गई है. उनका कहना था‍ कि सोमवार को शेयरों और सूचकांकों में जोरदार बढ़त देखने को मिलेगी.

RELATED POSTS

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

रूस में अचानक पेट्रोल और डीजल की इतनी भारी किल्लत क्यों हो गई है?

एक्‍सपर्ट सुशील केडिया ने तो एग्जिट पोल के परिणामों के दम पर ही सोमवार, 3 जून को शेयर बाजार में ‘तेजी का विस्‍फोट’ होने की भविष्‍यवाणी की थी. केडिया ने कहा था कि अधिकांश शेयर सप्ताह भर में 20 फीसदी तक बढ़ सकते हैं. जिन शेयरों को लेकर अब तक अनुमान लगाया गया है कि वे अगले तीन या छह महीनों में कमजोर स्थिति में रहेंगे, वे भी अब तेजी से बढ़ सकते हैं.

इन स्टॉक्स में हलचल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( एनएसई) के निफ्टी 50 इंडेक्स पर अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड, अडानी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉर्ड और एनटीपीसी सबसे ज्यादा फायदे में कारोबार करते दिखे, जबकि आयशर मोटर्स निफ्टी 50 इंडेक्स पर एकमात्र पिछड़ा हुआ शेयर रहा। बीते 1 जून को अधिकांश एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला एनडीए 2024 के लोकसभा चुनाव में 543 में से 350 से अधिक सीटें जीत सकता है। निवेशकों ने अलग-अलग सेक्टर में जमकर खरीदारी की और मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा

इस बीच, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 11.1 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 423.21 लाख करोड़ रुपये हो गया। 4 जून यानी मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने वाले हैं। इससे पहले बाजार में निवेशकों का भरोसा काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। बता दें, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 31 मई को 1,613.24 करोड़ रुपये मूल्य के भारतीय इक्विटी खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने महीने के आखिरी दिन 2,114.17 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी खरीदे।  निवेशकों को उम्मीद है कि मोदी आर्थिक वृद्धि को जारी रखने के लिए बुनियादी ढांचे और विनिर्माण पर खर्च करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

रूस में अचानक पेट्रोल और डीजल की इतनी भारी किल्लत क्यों हो गई है?

रूस में अचानक पेट्रोल और डीजल की इतनी भारी किल्लत क्यों हो गई है?

by UB India News
July 5, 2026
0

एक ऐसा देश जो दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा उत्पादकों में गिना जाता है, आज वह अपने ही पेट्रोल पंपों...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 5, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
भीषण गर्मी निगल रही जिंदगियां, पिछले 72 घंटे में ओडिशा में सन स्ट्रोक से 99 लोगों की मौत

भीषण गर्मी निगल रही जिंदगियां, पिछले 72 घंटे में ओडिशा में सन स्ट्रोक से 99 लोगों की मौत

MP में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत , बिहार के औरंगाबाद सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत

MP में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत , बिहार के औरंगाबाद सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend