ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली में पानी की किल्लत पर सियासी क्लेश , दिल्ली सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

UB India News by UB India News
June 1, 2024
in खास खबर, दिल्ली
0
दिल्ली में पानी की किल्लत पर सियासी क्लेश , दिल्ली सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में पानी की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है. पानी को लेकर अब सियासी क्लेश भी बढ़ गया है. इस बीच पानी की किल्लत को देखते हुए दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिाक दायर की है. इसमें उसने दिल्ली को अधिक पानी की आपूर्ति करने के लिए हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को निर्देश देने की मांग की है. केजरीवाल सरकार ने कम से कम एक महीने पानी की सप्लाई करने की मांग की है.

दिल्ली सरकार ने अपनी याचिका में कहा है, ‘भीषण गर्मी में दिल्ली की पानी की ज़रूरत बढ़ी है. देश की राजधानी की जरूरत पूरा करना सबकी जिम्मेदारी है. दिल्ली को हरियाणा, यूपी और हिमाचल प्रदेश से एक महीने के लिए अतरिक्त पानी दी जाए.’ भीषण जल संकट के बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी रोकने का आरोप लगाया है. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी गंभीर जल संकट का सामना कर रही है.

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की पानी की जरूरतों को पूरा करने की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आग्रह किया कि वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी सरकारों से राष्ट्रीय राजधानी को एक महीने तक पानी उपलब्ध कराने के लिए कहे. उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है.

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा आज प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे समस्या का समाधान नहीं होगा. अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘मेरी सभी से हाथ जोड़ कर विनती है कि इस वक़्त राजनीति करने की बजाय, आइये, मिलकर दिल्ली के लोगों को राहत दिलवायें.’

भाजपा से केजरीवाल की अपील
उन्होंने कहा, ‘अगर भाजपा हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी सरकारों से बात करके एक महीने के लिए दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दे तो दिल्ली वाले भाजपा के इस कदम की खूब सराहना करेंगे. इतनी भीषण गर्मी किसी के हाथ की बात नहीं. लेकिन हम सब मिलकर काम करें तो लोगों को इससे राहत तो दिलवा सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की मांग बहुत बढ़ गई है और दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से मिलने वाला पानी भी कम हो गया है.

पानी की किल्लत से हाहाकार
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा,’ पानी की किल्लत बहुत बढ़ गयी है और आपूर्ति कम हो गयी. हम सबको मिलकर इस समस्या का निवारण करना है. पूरा देश भीषण गर्मी का सामना कर रहा है जिसके कारण इस समय पूरे देश में पानी और बिजली का संकट है.’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली की स्थिति नियंत्रण में है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार, आज होगी पेशी

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार, आज होगी पेशी

परसों मुझे सरेंडर करना है, परसों मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा, मुझे नहीं पता ये लोग इस बार मुझे कब तक जेल में रखेंगे…………..

परसों मुझे सरेंडर करना है, परसों मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा, मुझे नहीं पता ये लोग इस बार मुझे कब तक जेल में रखेंगे..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend