ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान रेमाल जल्द ही पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता…

UB India News by UB India News
May 25, 2024
in खास खबर, दुर्घटना, पर्यावरण
0
बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान रेमाल जल्द ही पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भीषण गर्मी के बीच देश के इन इलाकों में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक साइक्लोन रेमाल तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसकी रफ्तार 102 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है. यही वजह है कि आईएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान रेमाल जल्द ही पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता है.

कब दस्तक देगा साइल्कोन
साइक्लोन को लेकर आईएमडी की ओर से तारीख भी बता दी गई है. चक्रवाती तूफान रेमाल 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक ये तूफान 26 मई यानी रविवार को पश्चिम बंगाल में अपनी आमद दर्ज करवा सकता है. इसके साथ-साथ इसके बांग्लादेश के तटों के पास पहुंचने की भी संभावना बनी हुई है.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

आईएमडी के मुताबिक पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र बीते 12 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है. वहीं गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे उसी क्षेत्र पर दबाव बन रहा है. शुक्रवार की सुबह तक ये बंगाल की खाड़ी के मध्य वाले हिस्सों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनाएगा.

इन राज्यों में भारी बारिश के साथ दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर
चक्रवाती तूफान रेमाल की बात करें तो इसका असर रविवार और सोमवार यानी 26-27 मई को पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण णिपुर में देखने को मिल सकता है. इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना भी बन रही है.
इसके अलावा आईएमडी ने पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

मछुआरों को लेकर भी अलर्ट
साइक्लोन रेमाल के चलते समुद्री गतिविधियां भी बदल जाती हैं. लिहाजा मौसम विभाग की ओर से 25 मई से ही समुद्री इलाकों में मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है. इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
NDA को 400 सीट जिताइए हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे……..

NDA को 400 सीट जिताइए हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे........

भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है……….

खतरे में पड़ गया मुस्लिमों का आरक्षण! योगी सरकार करेगी समीक्षा, राजस्थान में भी उठाया गया बड़ा कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend