ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या अमेरिका ने रईसी के हेलिकॉप्टर को खोजने से इनकार कर दिया था !

UB India News by UB India News
May 22, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
क्या अमेरिका ने रईसी के हेलिकॉप्टर को खोजने से इनकार कर दिया था !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी जब अजरबैजान के जंगलों में मौत से घिरे थे, तब ईरान ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई थी. मगर तब अमेरिका ने उनके हेलिकॉप्टर को खोजने से इनकार कर दिया था. हालांकि, अब अमेरिका ने मदद न देने के पीछे की वजह बताई है. अमेरिका ने कहा कि रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद ईरान की मदद कर पाने में वह लॉजिस्टिक्स कारणों (सैन्य कारण) की वजह से असमर्थ था. हालांकि, रईसी की मौत पर अमेरिका ने अपनी संवेदना व्यक्त की. ईरान ने अमेरिका से मदद मांगी थी, इसका खुलासा स्टेट डिपार्टमेंट ने न्यूज ब्रीफिंग में किया.

प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने रिपोर्टर्स से कहा, ‘हमसे ईरानी सरकार ने सहायता मांगी थी. हमने उन्हें स्पष्ट कर दिया कि हम सहायता की पेशकश करेंगे, जैसा कि हम इस तरह की स्थिति में किसी विदेशी सरकार के अनुरोध के जवाब में करते हैं. मैं विस्तृत जानकारी नहीं दूंगा, मगर ईरानी सरकार ने हमसे सहायता मांगी थी. मगर हम सैन्य कारणों की वजह से ईरान की मदद कर पाने में असमर्थ थे.’ मिलर ने आगे कहा कि हम किसी को हेलिकॉप्टर क्रैश में मरते हुए नहीं देखना चाहते.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

अमेरिका ने क्या दलील दी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मिलर ने कहा, ‘मुझे कुछ चीजें कह लेने दीजिए. हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ‘लगभग चार दशक तक ईरानी लोगों के दमन में एक क्रूर भागीदार थे. उनके कार्यकाल के दौरान कुछ सबसे बुरे मानवाधिकार हनन हुए.’ उन्होंने आगे कहा इसमें 1988 का वह क्रूर हत्याकांड भी शामिल है, जिसमें रईसी ने राजनैतिक विरोध में हजारों कैदियों को सामूहिक रूप से फांसी की सजा दी थी.

ईरान को अमेरिका मानता है दुश्मन
यहां बताना जरूरी है कि अमेरिका और ईरान एक दूसरे के कट्टर जानी दुश्मन हैं. जब ईरान ने बीते दिनों इजरायल पर हमला किया था और ताबड़तोड़ सैकड़ों रॉकेट-मिसाइलें दागी थीं, तब अमेरिका ने ही इजरायल की मदद की थी. अमेरिका ईरान को किस कदर अपना दुश्मन मानता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका दशकों से ईरान पर प्रतिबंध लगाए हुए है. अमेरिका ने अपने प्रभाव से यूरोपीय प्रतिबंध भी लगवा रखा है. ऐसे में अमेरिका ने ईरान की मदद क्यों नहीं की होगी, यह समझने में किसी को शायद ही कोई दिक्कत होगी.

हेलिकॉप्टर क्रैश में रईसी की गई जान
बता दें कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर रविवार को क्रैश हो गया था. सोमवार को ईरानी सरकार ने उनके मौत की पुष्टि की थी. इस हादसे में रईसी के अलावा, विदेश मंत्री हुसैन अमीराबदोल्लाहियान और अन्य 6 अफसर और अन्य क्रू की जान चली गई थी. रईसी तब इस हादसे का शिकार हुए थे, जब वह अजरबैजान से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. उनके काफिले में दो और हेलिकॉप्टर थे, जो सुरक्षित लैंड कर गए थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 33वीं पुण्यतिथि , पीएम मोदी समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 33वीं पुण्यतिथि , पीएम मोदी समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मैच आज कोलकाता और हैदराबाद के बीच अहमदाबाद में

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मैच आज कोलकाता और हैदराबाद के बीच अहमदाबाद में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend