ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

UP में राहुल-प्रियंका कहां से लड़ेंगे चुनाव? अमेठी-रायबरेली में प्रत्याशियों को लेकर मामला दिलचस्प

UB India News by UB India News
April 30, 2024
in loakshbha 24, खास खबर
0
UP में राहुल-प्रियंका कहां से लड़ेंगे चुनाव? अमेठी-रायबरेली में प्रत्याशियों को लेकर मामला दिलचस्प
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश की दो हॉट सीट अमेठी और रायबरेली सुर्खियों में है। दोनों ही वीआईपी सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसके बावजूद प्रत्याशियों को लेकर रुख अभी साफ तक नहीं है। अमेठी से वर्तमान बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी आज नामांकन दाखिल करेंगी। नॉमिनेशन से पहले स्मृति ईरानी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ रोड शो करेंगी। ईरानी ने एक दिन पहले रामलला के दर्शन किए थे। हालांकि, अमेठी से कांग्रेस किसे उम्मीदवार बनाएगी, इसका फैसला अभी तक नहीं हुआ है। अमेठी से जहां कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार तय नहीं किए, तो वहीं रायबरेली में कांग्रेस के साथ बीजेपी ने भी अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है।

कौन, कहां से लड़ेगा चुनाव?

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

अमेठी और रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग है। माना जा रहा था कि केरल के वायनाड में 26 अप्रैल को मतदान के बाद अमेठी सीट से राहुल गांधी नामांकन दाखिल करेंगे, तो प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। अब सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि 1 या 2 मई को प्रियंका गांधी नामांकन कर सकती हैं। वहीं, 3 मई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अमेठी और रायबरेली दोनों में से किस सीट पर कौन नामांकन करेगा, इस पर भी अभी तस्वीर साफ नहीं है। कांग्रेस नेता रायबरेली से प्रियंका और अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। साथ ही कुछ कांग्रेस नेता दोनों सीटों पर प्रत्याशियों में फेरबदल की उम्मीद जता रहे हैं।

रायबरेली से बीजेपी प्रत्याशी?

ऐसी चर्चा है कि रायबरेली से राहुल और अमेठी से प्रियंका को चुनाव लड़ाने की सलाह भी सीईसी बैठक में कुछ सदस्यों ने दी है। वहीं, बीजेपी ने नाराज चल रहे वरुण गांधी को गांधी-नेहरू परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, जिससे वरुण गांधी ने इनकार कर दिया। वरुण गांधी, राहुल या प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। प्रियंका गांधी से वरुण की बॉन्डिंग अच्छी मानी जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि परिवार में एकता बनाए रखने के लिए वरुण गांधी ने अपने पैर पीछे खींचना मुनासिब समझा। ऐसे में ये दिलचस्प होगा कि इन दोनों वीआईपी सीटों पर कांग्रेस किसे प्रत्याशी बनाती है और रायबरेली में बीजेपी का उम्मीदवार कौन होगा?

कांग्रेस की जीत का इतिहास

राहुल गांधी ने 2004 से लगातार तीन बार अमेठी सीट से जीत दर्ज की है, लेकिन 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था। वहीं, रायबरेली लोकसभा सीट पर हमेशा ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस वीआईपी जिले की सीट पर 17 बार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है, जिसमें से कांग्रेस (आई) दो बार जीत दर्ज की है। 2019 के चुनाव में रायबरेली से सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा पहुंची हैं। रायबरेली से सोनिया गांधी लगातार पांच बार चुनाव जीत चुकी हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
स्मृति ईरानी अमेठी से तो राजनाथ सिंह लखनऊ से करेंगे नामांकन

स्मृति ईरानी अमेठी से तो राजनाथ सिंह लखनऊ से करेंगे नामांकन

रोहिणी केवल मुखौटा हैं, सारण में असली लड़ाई लालू प्रसाद यादव से है” : राजीव प्रताप रूडी

रोहिणी केवल मुखौटा हैं, सारण में असली लड़ाई लालू प्रसाद यादव से है" : राजीव प्रताप रूडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend