ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘मैं सार्वजनिक माफी मांगने के लिए तैयार’, सुप्रीम कोर्ट में पतंजलि केस की सुनवाई पर बोले स्वामी रामदेव

UB India News by UB India News
April 17, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली कड़ी फटकार.

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्वामी रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. सुप्रीम कोर्ट में आज फिर  पतंजलि के विज्ञापन मामले में योग गुरु स्वामी रामदेव के माफीनामे पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण भी सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहे.  रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने व्यक्तिगत तौर पर सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी. सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानुल्ला की बेंच ने पतंजलि मामले की सुनवाई की.  रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन के लिए अखबार में सार्वजनिक माफी प्रकाशित करने की पेशकश की. सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि पतंजलि की माफी अभी स्वीकार नहीं की गई है.

सुनवाई के दौरान जस्टिस हेमा कोहली ने स्वामी रामदेव से कहा कि आप लोकप्रिय हैं. योग के क्षेत्र में आपने काफी काम किया है. आप बिजनेस भी करने लगे. शीर्ष कोर्ट ने बाबा रामदेव से सीधा सवाल किया कि आपको माफी क्यों दी जाए.. इस पर स्वामी रामदेव ने कोर्ट से कहा कि मैं आगे से जागरूक रहूंगा, मैं जानता हूं कि करोड़ों लोग मुझसे जुड़े हुए हैं.’ कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, ‘आपने हमारे आदेश के बाद ये सब कुछ किया. आपको मालूम है कि लाइलाज बीमारियों का आप विज्ञापन नहीं कर सकते हैं. कानून सबके लिए समान है.’

 अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी

कोर्ट में जब रामदेव ने माफी मांगी तो जस्टिस कोहली ने रामदेव को फटकार लगाते हुए कहा कि आप आज माफी मांग रहे हैं, ऐसा नहीं चलता है. आपका ट्रैक रिकॉर्ड खराब है, हम इस पर विचार करेंगे कि आपकी माफी स्वीकार की जाए या नहीं. आपने लगातार कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया हैं. वहीं जस्टिस अमानुल्ला ने कहा कि आप दिल से माफी नहीं मांग रहे हैं. मामले की अगली सुनवाई अब 23 अप्रैल को होगी. उसी दिन तय होगा कि शीर्ष कोर्ट से रामदेव को माफी मिलती है या नहीं.

सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव को लगाई थी फटकार
बता दें कि 10 अप्रैल को भी सुप्रीम कोर्ट में पतंजलि केस की सुनवाई हुई थी. इस दौरान कोर्ट ने स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को कड़ी फटकार लगाई थी. कोर्ट ने रामदेव की माफी को अस्वीकार करते हुए कहा था कि आप हलफनामे में धोखाधड़ी कर रहे हैं. कोर्ट ने बिना शर्त माफी के रामदेव के हलफनामे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. जस्टिस हीमा कोहली और जस्टिस अमानुल्लाह की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि आपने तीन-तीन बार हमारे आदेशों की अनदेखी की है आपको इसका खामियाजा भुगतना होगा. बेंच ने कड़े शब्दों में कहा कि हम अंधे नहीं हैं. सबकुछ दिख रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

Next Post
कई लोकसभा सीट पर बदल जाएंगे सांसद ……..

बिहार में 3 फीसदी वोट करेगा खेला, स्विंग हुआ तो 6 सीटों पर बदल जाएगा समीकरण

पटना में दर्दनाक हादसा, जेसीबी और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, एक गंभीर

पटना में दर्दनाक हादसा, जेसीबी और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, एक गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend