ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मालदीव के बदल रहे सुर, अब आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भारत से इस मुद्दे पर कर रहा है बात

UB India News by UB India News
April 12, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार
0
मालदीव के बदल रहे सुर, अब आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भारत से इस मुद्दे पर कर रहा है बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के साथ तकरार को लेकर हाल ही मालदीव सुर्खियों में रहा है। लेकिन अब मालदीव अपनी मुद्रा रूफिया में आयात के भुगतान को लेकर भारत के साथ चर्चा कर रहा है। आर्थिक विकास मंत्री मोहम्मद सईद ने कहा कि चीन से माल आयात को लेकर भी यही चर्चा जारी है। मालदीव सालाना भारत और चीन से क्रमशः 78 करोड़ अमरीकी डॉलर तथा 72 करोड़ अमरीकी डॉलर का सामान आयात करता है।

मालदीव में होने हैं संसदीय चुनाव

समाचार पोर्टल एडिशनडॉटएमवी के अनुसार, 21 अप्रैल को संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की लामू एटोल की यात्रा के दौरान मावा द्वीप पर आयोजित एक कार्यक्रम में सईद ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि सत्तारूढ़ दल संसद में बहुमत हासिल करता है तो वो ‘‘ करीब दो वर्ष के भीतर डॉलर की दर को आधिकारिक बाजार मूल्यों पर वापस लाने में सक्षम होंगे।’’

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

मालदीव संबंध तोड़ने वाला देश नहीं 

सईद ने कहा कि लक्ष्य यह है कि भारत से आयातित माल का भुगतान मालदीव के रूफिया में किया जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘ मालदीव किसी अन्य देश के साथ संबंध तोड़ने वाला देश नहीं है और एक ऐसा देश है जो व्यापार के लिए खुला है।’’ मंत्री ने साथ ही खुलासा किया कि मालदीव ने सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना के गवर्नर को मालदीव आने के लिए आमंत्रित किया है। दोनों देशों के बीच मुद्रा विनिमय समझौते पर हस्ताक्षर करने के प्रयास भी जारी हैं।

मालदीव में घटी भारतीय पर्यटकों की संख्या 

यहां यह भी बता दें कि, भारतीय पर्यटकों को वापस लुभाने के लिए मालदीव भारत के प्रमुख शहरों में रोड शो आयोजित करेगा। देश में भारतीय पर्यटकों की संख्या में गिरावट के देखते हुए मालदीव इस तरह के कदम उठाने जा रहा है। मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स ने दोनों देशों के बीच यात्रा और पर्यटन सहयोग बढ़ाने पर यहां भारत के हाई कमिश्नर मुनु महावर के साथ चर्चा भी की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
विवादित बयान से पलटीं मीसा भारती , अब दे रही हैं सफाई

विवादित बयान से पलटीं मीसा भारती , अब दे रही हैं सफाई

‘PM देश का गौरव हैं, जिसके परिवार पर खुद…

'PM देश का गौरव हैं, जिसके परिवार पर खुद...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend