ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू ने माय और बाप समीकरण को भी साध लिया……….

UB India News by UB India News
April 10, 2024
in loakshbha 24, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
लालू ने माय और बाप समीकरण को भी साध लिया……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के सियासी संग्राम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने योद्धाओं को भले देर से उतारा। लेकिन एक तयशुदा रणनीति के तहत लालू ने माय और बाप समीकरण को भी साध लिया। लालू यादव ने जिन 22 उम्मीदवारों की घोषणा की उन पर एमवाई के समीकरण की गहरी छाप भी है। राजनीति के मंझे खिलाड़े लालू प्रसाद यादव अच्छी तरह जानते हैं कि एक्सपेरिमेंट के तौर पर बने-बनाए वोट बैंक से छेड़छाड़ करने का नतीजा काफी खराब भी हो सकता है। इसलिए लालू प्रसाद यादव ने बगैर आलोचनाओं की परवाह किए वही किया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

राजद की लिस्ट में यादव टॉप पर
लालू यादव ने घोषित नामों में सजातीय यादव जाति पर सबसे भरोसा किया। लालू यादव ने अपने समाज से कुल 8 उम्मीदवारों को चुनावी जंग में उतारा है। सारण से रोहिणी आचार्य, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, दरभंगा से ललित यादव, सीतामढ़ी से अर्जुन राय, बाल्मीकीनगर से दीपक यादव, मधेपुरा से प्रो चंद्रदीप, बांका से जयप्रकाश यादव और जहानाबाद से सुरेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

RELATED POSTS

एशिया में बदल रहा शक्ति संतुलन…….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

मुसलमानों से सिर्फ दो उम्मीदवार
हालांकि इस बार मुसलमानों को लालू प्रसाद यादव ने उतनी तरजीह नहीं दी है। उनकी लिस्ट में (सिवान में अभी घोषणा नहीं) इस दफे सिर्फ दो लोकसभा सीटों पर मुस्लिम कैंडिडेट हैं। यानी इस बार लालू यादव ने मुसलमान समाज के सिर्फ दो उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। उन्होंने अररिया से शाहनवाज आलम और मधुबनी से अशरफ अली फातमी को आजमाया है। शेष मुस्लिम बहुल क्षेत्र उन्होंने कांग्रेस के हवाले कर दिया। चुंकि पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में लालू प्रसाद यादव की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। लेकिन महागठबंधन से कांग्रेस एकमात्र पार्टी थी जिसने मुस्लिम बहुल इलाकों में से एक किशनगंज सीट जीत ली थी।

सवर्ण और कुशवाहा को भी साधा
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी के ए टू जेड का भी ख्याल रखा है। उन्होंने वैशाली से भूमिहार समाज के नेता को टिकट दिया। यहां से भूमिहार उम्मीदवार मुन्ना शुक्ला लोजपा के वीणा सिंह के विरुद्ध खम ठोकेंगे। बक्सर से राजपूत जाति के उम्मीदवार को लालू यादव ने मैदान में उतारा है। यहां से जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह भाजपा के मिथिलेश तिवारी से टक्कर लेंगे। वहीं भाजपा के कोरे वोटर पर निशाना साधते लालू यादव ने औरंगाबाद से अभय कुशवाहा को उतारा है। अभय कुशवाहा भाजपा के उम्मीदवार सुशील सिंह को टक्कर देंगे। नवादा से भी राजद सुप्रीमो ने श्रवण कुशवाहा को उतारा है। श्रवण कुशवाहा भाजपा के उम्मीदवार विवेक ठाकुर के विरुद्ध खम ठोकेंगे।

आधी आबादी का रखा विशेष खयाल
बाप समीकरण के तहत आधी आबादी को भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने साधा। सारण से रोहिणी, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, मुंगेर से अनिता देवी, जमुई से अर्चना रविदास, पूर्णिया से बीमा भारती को उम्मीदवार बना कर महिलाओं के प्रति समर्थन का इजहार करने की कोशिश की गई है। हालांकि लालू यादव की पार्टी संसद में हमेशा महिला आरक्षण के विरोध में रही है।

दलित और पिछड़ों पर भी रखी नजर
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने दलित में पासवान और रविदास पर भरोसा किया है। गया लोकसभा से कुमार सर्वजीत पासवान को उतारा तो जमुई और हाजीपुर से क्रमशः अर्चना रविदास और शिवेश राम को आजमाया गया है। नीतीश कुमार के वोट बैंक में भी लालू यादव ने हाथ लगाया। आलोक मेहता को उजियारपुर, पूर्णिया से बीमा भारती मंडल, मुंगेर से अनिता महतो को आजमाया है। अतिपिछड़ा से चंद्रहास चौपाल को सुपौल से तथा वैश्य से रीता जायसवाल को शिवहर से आजमाया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पश्चिम बंगाल में आज दूसरे दौर की वोटिंग के लिए प्रचार का आखिरी दिन , बीजेपी ने झोंकी अपनी पूरी ताकत , पीएम मोदी सहित कई दिग्गज करेंगे रैली

एशिया में बदल रहा शक्ति संतुलन…….

by UB India News
August 11, 2026
0

एशिया में दशकों तक अमेरिका की केंद्रीय भूमिका रही है। लेकिन अब चीन की बढ़ती सैन्य ताकत और उसकी क्षेत्रीय...

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

Next Post

सीवान सीट पर क्या है सियासी प्लान?

पटना से बीजेपी ने शुरू की शक्ति संपर्क यात्रा

पटना से बीजेपी ने शुरू की शक्ति संपर्क यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend