ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सारण में रोहिणी आचार्य का रोड शो, कहा- BJP में बलात्कारियों व भ्रष्टाचारियों की फौज

UB India News by UB India News
April 5, 2024
in राजद, सारण
0
सारण में रोहिणी आचार्य का रोड शो, कहा- BJP में बलात्कारियों व भ्रष्टाचारियों की फौज

RELATED POSTS

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

4 अप्रैल को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य रोड शो के लिए सारण पहुंची. इस दौरान उन्होंने  विपक्ष पर जमकर हमला बोला. रोहिणी आचार्य ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि लालू यादव ने किडनी लेकर अपनी बेटी को टिकट दिया है. रोहिणी आचार्य ने आगे कहा कि सम्राट चौधरी के इस बयान पर जवाब देना जरूरी है और जो बेटी अपने पिता पिता के लिए जान देने के लिए  तैयार है, वैसी बेटी सात जन्म में नहीं मिलेगी और ना कभी मिली होगी. आगे रोहिणी ने कहा कि भगवान ना करें कि बीजेपी वाले को कभी किडनी की जरूरत पड़े.

रोड शो के दौरान रोहिणी ने सम्राट चौधरी को दिया जवाब

वहीं, बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि अगर किसी को कभी किडनी की जरूरत पड़ती है तो अपने परिवार के सदस्य की किडनी कोई नहीं लेगा, बल्कि गरीब लोगों का फायदा उठाकर किडनी ले लेते हैं. इसके साथ ही सम्राट चौधरी के इस बयान की निंदा करते हुए इसे ओछी सोच बता दिया. इसके साथ ही कहा कि सारण की जनता, बिहार की जनता और भारत की जनता दिमागी तौर पर बीमार का इलाज करेगी.

बीजेपी में बलात्कारियों व भ्रष्टाचारियों की फौज

आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि बीजेपी में बलात्कारियों और भ्रष्टाचारियों की फौज है. असली शक्ति तो बहन की होती है, बेटी की होती है और यही शक्ति विपक्ष को चुनौती दे रही है. इस बार राम ने रावण का घमंड तोड़ दिया है और इस बार बहन ने भी कलयुगी रावण का अंत करने का ठान लिया है. बता दें कि सारण लोकसभा सीट से रोहिणी आचार्य ने अपनी चुनावी पारी का आगाज किया है. इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के राजीप प्रताप रूडी से होने वाला है. रूडी की राजनीतिक करियर की बात करें तो वह बीजेपी के दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं.

राजीप प्रताप रूडी के खिलाफ चुनाव में उतरेंगी रोहिणी

पहली बार 1990 में रूडी तरैया सीट से विधानसभा पहुंचे और 1996 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल की. इस समय बिहार की राजनीति में लालू यादव का दबदबा था. बीजेपी ने 1998 में रूडी पर भरोसा दिखाया और उन्हें आरजेडी प्रत्याशी हीरालाल राय के खिलाफ चुनाव में उतारा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वहीं, 1999 में एक बार फिर लोकसभा चुनाव जीत गए. जिसके बाद 2004 में सारण सीट को वापिस पाने के लिए लालू यादव खुद ही इस सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की. करीब 60 हजार वोटों के अंतर से लालू यादव ने रूडी को हरा दिया. वहीं, 2014 में एक बार फिर से प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रूडी के खिलाफ चुनाव में उतरी, लेकिन इस बार बीजेपी को सफलता हाथ लगी. 2019 लोकसभा चुनाव में भी राजीव प्रताप रूडी के आरजेडी प्रत्याशी को करीब 1 लाख 38 हजार 429 वोट के अंतर से हराकर विशाल जीत हासिल की.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर में चुनाव प्रचार अब उस चरण में पहुंच गया है, जहां हर दल ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक अपनी...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

Next Post
शाम्भवी अपने पिता अशोक चौधरी के साथ समस्तीपुर में की रोड शो

शाम्भवी अपने पिता अशोक चौधरी के साथ समस्तीपुर में की रोड शो

भारत में शरणार्थियों के रूप में विदेशियों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है…..

यूपी के 17 लाख मदरसा छात्रों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend