ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

31 मार्च रविवार को बैंक-IT दफ्तर खुलेंगे , वर्किंग डे की तरह होगी बैंकिंग कारबार

UB India News by UB India News
March 22, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
देश की बैंकिंग प्रणाली मजबूत” : बाजार में उथलपुथल के बीच RBI
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

31 मार्च 2024 को रविवार की छुट्टी होने के बावजूद सभी एजेंसी बैंक जनता के लिए खुले रहेंगे। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया है। वहीं इनकम टैक्स विभाग ने भी अपने सभी ऑफिस खुले रखने को कहा है।

RBI के सर्कुलर के मुताबिक “बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे सरकारी बिजनेस से संबंधित अपनी सभी ब्रांच को 31 मार्च 2024, रविवार के दिन खुला रखेंगे। इसके अलावा सभी एजेंसी बैंक भी जनता के लिए भी खुले रहेंगे, ताकि FY24 में रिसीप्ट्स और पैमेंट से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सके।” बता दें कि इस दिन चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 (FY24)का आखिरी दिन है।

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

इस सर्कुलर से साफ है कि सरकारी काम के साथ साथ बैंक, आम जनता के काम भी करेंगे। इस दिन आम जनता को दी जाने वाली सभी सुविधाएं पहले की तरह चलती मिलेंगी। ये नोटिफिकेशन RBI चीफ जनरल मैनेजर सुनील TS नायर के जरिए जारी किया गया है।

सैटल होते हैं सारे ट्रांजेक्शन
हर साल 31 मार्च का दिन वित्त वर्ष का आखिरी दिन होता है। इस दिन सरकार से जुड़े सभी ट्रांजेक्शंस, आदर्श स्थिति में सैटल हो जाने चाहिए। इसके चलते नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शंस 31 मार्च को रात 12 बजे तक जारी रहते हैं।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में गुड फ्राइडे के साथ शनिवार-रविवार को छुट्टियां भी रद्द
चालू वित्त वर्ष खत्म होने के चलते इनकम टैक्स विभाग ने भी अपने सभी दफ्तरों की लॉन्ग वीकेंड की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसे लेकर आज विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया है।

विभाग ने टैक्स से जुड़े कामों को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया है। यानी 29 मार्च (शुक्रवार), 30 मार्च (शनिवार) और 31 मार्च (रविवार) को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सभी दफ्तर खुले रहेंगे।

अगर विभाग के इस फैसले से टैक्सपेयर को टैक्स से जुड़े काम को निपटाने के लिए 3 ज्यादा मिल जाएंगे, क्योंकि इस हफ्ते होली की वजह से सोमवार को सभी आयकर विभाग के ऑफिस बंद रहेंगे। ऐसे में टैक्सपेयर्स को सुविधा देने के लिए विभाग ने लॉन्ग वीकेंड खत्म करने का फैसला लिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
चुनाव के वक्त कांग्रेस का संकट : आखिर पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं दिग्गज नेता ?

बिखर रहा कांग्रेस का कुनबा, 10 वर्ष में 12 पूर्व सीएम समेत बड़े नेताओं ने छोड़ा हाथ.......

‘नया भारत आतंक के जख्‍म को नहीं सहता है’, पीएम मोदी

'नया भारत आतंक के जख्‍म को नहीं सहता है', पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend