ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत

UB India News by UB India News
March 15, 2024
in कृषि, खास खबर
0
आज दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर आज किसान दिल्ली में महापंचायत कर रहे हैं। महापंचायत दिल्ली के रामलीला मैदान में है। महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा को कड़ी शर्तों के साथ रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत आयोजित करने की अनुमति दे दी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि वे रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत आयोजित करेंगे, जहां सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

हजारों की सख्या में पहुंच रहे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा ने एक दिवसीय दिल्ली चलो का आह्वान किया है, जिसमें मोर्चे से जुड़े सभी संगठन दिल्ली के रामलीला मैदान में जुट रहे हैं। हजारों की संख्या में किसान पहुंचे हैं।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

दिल्ली पुलिस ने किसान संगठनों को महापंचायत की अनुमति तो दी है लेकिन भारी शर्तों के साथ। दिल्ली पुलिस ने किसानों पर 5,000 से अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने, ट्रैक्टर नहीं लाने, रामलीला मैदान में कोई मार्च नहीं करने की शर्त लगाई है। किसानों को दोपहर 2.30 बजे महापंचायत खत्म होने के ठीक बाद मैदान खाली करने के लिए कहा गया है।

सुरक्षा के भारी इंतजाम

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि किसान मजदूर महापंचायत को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। किसानों के मार्च के मद्देनजर दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने कहा है कि किसानों को अधिकतम 5,000 लोगों के साथ महापंचायत आयोजित करने की अनुमति दी गई है।

कार्रवाई की चेतावनी

दिल्ली पुलिस ने किसान संगठनों को साफ चेतावनी दे दी है कि अगर उन्होंने महापंचायत के लिए की गई शर्तों को तोड़ा तो उनपर कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने कहा है कि अगर वे वादे का पालन नहीं करते हैं और दिल्ली में कानून-व्यवस्था भंग करने में शामिल होते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछली बार जब किसानों ने दिल्ली मार्च किया था जमकर हिंसा की घटनाएं सामने आईं थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
आज चुने जाएंगे दो नए चुनाव आयुक्त, PM की अध्यक्षता में पैनल नाम फाइनल करेगा

आज चुने जाएंगे दो नए चुनाव आयुक्त, PM की अध्यक्षता में पैनल नाम फाइनल करेगा

बिहार NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर मुहर, घोषणा जल्द !

बिहार NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर मुहर, घोषणा जल्द !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend