ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनाव से पहले मोदी सरकार ने आम लोगों को बड़ा तोहफा , DA में 4% बढ़ोतरी का ऐलान, LPG सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी रहेगी जारी

UB India News by UB India News
March 8, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
चुनाव से पहले मोदी सरकार ने आम लोगों को बड़ा तोहफा , DA में 4% बढ़ोतरी का ऐलान, LPG सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी रहेगी जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनाव से पहले सरकार ने आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार की कैबिनेट ने 2024-25 के लिए पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है.

चुनाव के मद्देनजर और महिला दिवस से पहले सरकार ने गरीब परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएम उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के उपभोक्ताओं को 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है. अब पीएम उज्‍ज्‍वला योजना (PM Ujjwala Yojana Subsidy) के तहत 31 मार्च 2025 तक सब्सिडी दी जाएगी.

RELATED POSTS

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत  1 मई 2016 को की थी. इस योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन (Free LPG Gas Connection) दिए जाते हैं. अब एक बार फिर मोदी सरकार ने उज्‍जवला योजना पर 300 रुपये सब्सिडी अगले एक साल के ल‍िए बढ़ा दी है. मह‍िलाओं को 31 मार्च 2025 तक उज्‍जवला योजना पर सब्‍स‍िडी का लाभ मिलेगा.

सरकार पर पड़ेगा इतना बोझ
केंद्र सरकार के इस फैसले से 10 करोड़ परिवारों को फायदा होगा. साथ ही इस फैसले से सरकारी खजाने पर 12 हजार करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा. गौरतलब कि इससे पीएम उज्‍ज्‍वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के तहत 300 रुपये की सब्सिडी देने की अंतिम डेट 31 मार्च 2024 थी, जिसे एक साल के लिए बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दिया गया है.

सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी (DA Hike) की है. अब महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) 50 फीसदी के हिसाब से दिया जाएगा. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू होगी, जिससे लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इस फैसले से 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को लाभ पहुंचेगा. इससे पहले सातवें वेतन आयोग के तहत 1 जुलाई  2023 से प्रभावी महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया था. तब 42 फीसदी से बढ़ाकर महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 46 फीसदी कर दिया गया था.

इन फैसलों पर भी मुहर
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए पीयूष गोयल ने बताया क‍ि कैबिनेट ने 5 साल के लिए 10371.92 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ ‘भारत एआई मिशन’ को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट में जूट की कीमतों को लेकर भी फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया है क‍ि पिछले 10 साल में जूट के एमएसपी पर 122 फीसदी बढ़ोतरी हुई है, जिसका लाभ 44 लाख जूट किसानों को मिलेगा. इसका लाभ खासकर भारत के पूर्वी इलाके बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और उड़ीसा के किसानों को मिलेगा.

PM उज्‍ज्‍वला योजना के तहत कैसे करें अप्‍लाई?

सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/index.aspx पर जाएं.

होमपेज पर अप्लाई के ऑप्शन क्लिक करें और आपकी स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स ओपन होगा.

अब HP, Inden या फिर Bharat Gas जैसे गैस डिस्ट्रीब्यूटर का चयन करना होगा.

इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारियां जैसे नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य डिटेल देनी होगी.

सभी जानकारियों को अच्छी तरह से सही-सही भरें, इसमें कोई गलत जानकारी नहीं होनी चाहिए.

अब मांगे गए दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को वेबसाइट पर अपलोड करें, जिसके बाद वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू होगा.

आपके द्वारा दर्ज जानकारियों की जांच के बाद आपको नया गैस कनेक्शन मुहैया करा दिया जाएगा.

पीएम उज्जवला योजना का लाभ पाने के लिए आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकती हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 26, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

by UB India News
July 21, 2026
0

मानसून सत्र का आज पहला दिन है। पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित...

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

Next Post
नीतीश पर अमित शाह का तंज़……..

पीएम मोदी के बाद अमित शाह का बिहार दौरा, शाह का स्वागत करने के लिए नहीं रहेंगे नीतीश

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर कई स्थानों पर ED की रेड

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर कई स्थानों पर ED की रेड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend