ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसान आंदोलन का 5वां दिन -दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हैं किसान

UB India News by UB India News
February 18, 2024
in कृषि
0
किसान आंदोलन का 5वां दिन -दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हैं किसान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक तरफ जहां शंभू बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से पंजाब और हरियाणा के किसान एमएसपी गारंटी कानून और अन्य मांगों को लेकर दिल्ली जाने की हठ किए बैठे हैं, तो वहीं चंडीगढ़ में किसान संगठनों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई कई दौर की वार्ता भी सफल नहीं हो सकी। वहीं संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सिसौली के किसान भवन में एक मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि वह और संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के किसानों के साथ है।

सिसौली में हुई किसानों की बैठक

चौधरी राकेश टिकैत ने एक बार फिर सरकार को चेतावनी देते हुए दिल्ली घेरने की तैयारी कर ली है। सिसौली के किसान भवन में बोलते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्र की सरकार किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है और पूंजीपतियों की सरकार किसानों से उनकी जमीन और रोटी छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हमसे दूर नहीं है अगर कल रविवार को पंजाब के किसानों के साथ केंद्रीय मंत्रियों के बीच होने जा रही वार्ता का कोई हल नहीं निकलता है तो 21 फरवरी को पूरे देश में सभी किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे।

RELATED POSTS

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

देश को बड़े आंदोलन की जरूरत 

राकेश टिकैत ने कहा कि 21 फरवरी के बाद 26 और 27 फरवरी को उत्तराखंड से लेकर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर तक सभी किसान नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लाइन लगाकर खड़े हो जाए। चौधरी राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि इस देश को एक बड़े आंदोलन की जरूरत है और किसान आंदोलन जब तक चलते रहेंगे तब तक सरकार किसानों की मांगें पूरी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन टिकैत परिवार के किसी एक सदस्य की कुर्बानी चाहता है। भारतीय किसान यूनियन की इस मासिक पंचायत में पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ उत्तराखंड के किसानों ने भी हिस्सा लिया।

नरेश टिकैत भी बैठक में हुए शामिल

किसान मासिक पंचायत की अध्यक्षता कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन और किसान संगठनों पर कई तरह के आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद किसान संगठन हमेशा किसानों की मांगों और उनकी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन और आंदोलन करते रहेंगे। सिसौली में आयोजित हुई इस मासिक पंचायत में किसानों के अलावा कई खाप चौधरियों ने भी हिस्सा लिया।

किसान आंदोलन को लेकर कल रविवार (18 फरवरी) को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों-किसान नेताओं की चौथी वार्ता होगी। जिसमें केंद्र सरकार MSP पर नई कमेटी बनाने का प्रस्ताव ला सकती है। जिसमें किसान नेता भी शामिल होंगे।

हरियाणा के किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कल कुरुक्षेत्र में किसान पंचायत बुलाई है। जिसमें किसानों के साथ खाप पंचायतें भी आएंगी। यहां से हरियाणा में किसान आंदोलन शुरू करने के लिए फैसला लिया जाएगा।

हरियाणा की भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) कल रविवार को कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर किसान पंचायत करेगी। इसमें सभी किसान संगठन और खाप पंचायतें शामिल होंगी। इस पंचायत से हरियाणा में आंदोलन शुरू करने का फैसला लेकर ऐलान किया जाएगा। यूनियन के प्रधान गुरनाम चढ़ूनी इसकी अगुआई करेंगे।

किसान नेताओं-पुलिस अधिकारियों की राजपुरा में मीटिंग..

केंद्र-किसानों की कल चंडीगढ़ में चौथी वार्ता से पहले शनिवार को राजपुरा में किसान नेताओं और पंजाब पुलिस के सीनियर अफसरों की मीटिंग हुई। हालांकि इसको लेकर कोई औपचारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

पिछली बार केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग होने से पहले भी यहां पंजाब के अफसर किसान नेताओं से मिले थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते सप्ताह आशंका जताई कि मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की...

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

by UB India News
June 23, 2026
0

फलों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पकाने के उपकरण पर सरकार किसानों को अनुदान देगी। कृषि मंत्री विजय कुमार...

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

by UB India News
June 23, 2026
0

अल नीनो का आरंभिक असर दिखने लगा है। मानसून का करंट 27 जिलों में विस्तार पाकर भी स्वाभाविक रूप से...

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

by UB India News
June 22, 2026
0

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी आज पटना स्थित बिहार क़ृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Next Post
जिन्हें सबकुछ दिया गया वे ही घर छोड़कर चले गए…

जिन्हें सबकुछ दिया गया वे ही घर छोड़कर चले गए...

ISRO ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए देश के सबसे उन्नत उन्नत मौसम उपग्रह INSAT 3DS को सफलतापूर्वक लॉन्च किया

ISRO ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए देश के सबसे उन्नत उन्नत मौसम उपग्रह INSAT 3DS को सफलतापूर्वक लॉन्च किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend