ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा :नफरत की राजनीति के खिलाफ खड़े हों बंगाल के लोग

UB India News by UB India News
February 2, 2024
in खास खबर
0
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा :नफरत की राजनीति के खिलाफ खड़े हों बंगाल के लोग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बुधवार (31 जनवरी) को एक बार फिर से पश्चिम बंगाल में दाखिल हुई. न्याय यात्रा मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर के रास्ते पश्चिम बंगाल पहुंची है. इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सवादी (सीपीआई-एम) के कार्यकर्ताओं ने राहुल का स्वागत किया. उनकी रैली में सीपीआई समर्थकों का हुजूम देखने को मिला, जो पार्टी झंडे के साथ कांग्रेस की रैली में शामिल हुए.

मालदा जिला एक वक्त कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. हालांकि, बदलते वक्त के साथ यहां पर सीपीआई-एम की एंट्री हुई और आज ये उनके गढ़ में तब्दील हो चुका है. सीपीआई-एम कार्यकर्ताओं को राहुल के लिए नारे लगाते हुए देखा गया. देबीपुर में जब राहुल गांधी लंच के लिए रुके तो उस वक्त सीपीआई-एम के राज्य समिति सदस्य शतरूप घोष ने उनसे मुलाकात की. वह राहुल के साथ देबीपुर से बस में सवार होकर पुकुरिया तक भी गए.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

राहुल ने जाना बंगाल के युवाओं का हाल?

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘राहुल गांधी ने शतरूप घोष से बातचीत के दौरान बंगाल के युवाओं को लेकर सवाल किया. उन्होंने घोष से पूछा कि बंगाल के युवा क्या सोचते हैं और उनकी परेशानियां क्या हैं, जिन्हें सुलझाने की जरूरत है.’ वरिष्ठ सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद सेलिम और सुजन चक्रवर्ती के गुरुवार (1 फरवरी) को बेरहामपुर में यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है. पिछली बार जब बंगाल में यात्रा आई थी, तो सिलिगुड़ी में सीपीआई नेता जिबेश सरकार भी यात्रा में शामिल हुए थे.

नफरत की राजनीति के खिलाफ खड़े हों बंगाल के लोग: राहुल

मालदा में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि बंगाल के लोग अपने बुद्धिजीवीवर्ग के लिए जाने जाते हैं. इसलिए बंगाल को आरएसएस की विचारधारा और नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ना होगा. बंगाल को नफरत की राजनीति के खिलाफ खड़ा होना होगा. उन्होंने एक बार फिर से कहा, ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं.’ इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोले बिना कहा कि उनकी पार्टी अगर चुनाव जीतेगी, तो जातिगत सर्वे पूरे देश में करवाया जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
ज्ञानवापी के तहखाने में शुरू हुई पूजा-अर्चना, कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान के दर में पहुंचे भक्त

ज्ञानवापी के तहखाने में शुरू हुई पूजा-अर्चना, कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान के दर में पहुंचे भक्त

बजट 2024: मोदी सरकार का अंतरिम बजट आज, फोकस में रहेंगे- रेलवे, गांव, किसान, महिलाएं

बजट 2024: मोदी सरकार का अंतरिम बजट आज, फोकस में रहेंगे- रेलवे, गांव, किसान, महिलाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend