बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। आज शाम 5 बजे NDA के सीएम के तौर पर नीतीश कुमार बिहार के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं।
सीएम आवास पहुंचे बीजेपी विधायक, थोड़ी देर में NDA विधायक दल की बैठक
बीजेपी विधायक सीएम आवास पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में NDA विधायक दल की बैठक होगी।
बिहार में शाम 5 बजे शपथ ग्रहण
बिहार में शाम 5 बजे शपथ ग्रहण होगा। नीतीश कुमार फिर CM बनेंगे। वहीं BJP कोटे से 2 डिप्टी CM भी शपथ लेंगे।
विधायक दल के नेता और उपनेता का ऐलान
सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं विधायक दल के उपनेता विजय सिन्हा होंगे।
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे बिहार के डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बीजेपी के कोटे से बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे।
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे बिहार के डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बीजेपी के कोटे से बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे।
इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने क्या कहा?
नीतीश ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार भंग करने के लिए भी कहा है। मैंने इंडी अलायंस बनवाया लेकिन काम नहीं हो रहा था। लालू की पार्टी का व्यवहार ठीक नहीं है। मैंने सभी से राय लेकर इस्तीफा दिया। नीतीश ने कहा कि महागठबंधन की स्थिति ठीक नहीं है। अब मैं नए गठबंधन में जा रहा हूं और अब मैं बीजेपी के साथ वापस लौटूंगा।







