ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश प्रधानमंत्री के उम्मीदवार होंगे तभी इंडिया गठबंधन जीत सकती…

UB India News by UB India News
January 15, 2024
in जदयू, पटना
0
जदयू दफ्तर में विधायक का पत्रकारों से अमर्यादित आचरण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासत में इन दिनों विवादित बयानबाजियों का दौर जारी है। आए दिन पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में अक्सर विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार गोपाल मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। इन्होंने कहा कि – पीएम मोदी को राक्षस है। वहीं इन्होंने बताया है कि आखिर क्यों इंडिया गठबंधन के लिए एनडीए को हराना मुश्किल होगा।

दरअसल, भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि – हम पीएम मोदी का विरोध नहीं करते हैं। लेकिन वह राक्षस रुप के हैं। वह किसी को डकार सकते हैं। पीएम मोदी अटल और आडवाणी जी जैसे नहीं हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि- वह पीएम मोदी का नाम तक नहीं सुनें थे कि कौन है मोदी। वहीं उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को हराना है तो सीएम नीतीश का पीएम उम्मीदवार बनाना बहुत जरुरी है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

इसके आगे गोपाल मंडल ने कहा कि, सीएम नीतीश को हिन्दुस्तान का बच्चा बच्चा जानता है। नीतीश कुमार ने पूरे हिन्दुस्तान का दौरा किया है। वह जगह जगह जाकर देश के छोटे-बड़े लीडर को इक्ठा किए हैं। भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए कड़ी मेहनत किए हैं। वह अब तक विवादों से भी बचे हुए हैं। इंडिया गठबंधन में सीएम नीतीश को संयोजक बनाने से काम नहीं चलेगा। सीएम नीतीश को पीएम उम्मीदवार बनाना होगा। अगर इंडिया गठबंधन भाजपा के खिलाफ जीत चाहती है तो उसे निश्चित रुप से घोषणा कर देना चाहिए कि सीएम नीतीश प्रधानमंत्री के उम्मीदवार होंगे।

जदयू विधायक ने कहा कि- इंडिया गठबंधन में पीएम उम्मीदवार बनाने के लिए खड़गे का नाम सामने कर दिया गया कौन जानता है खड़गे को, इससे अच्छा तो राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बना देते कम से कम उनको लोग जानता तो है। राहुल गांधी के परिवार की परंपरा भी रही है और वह दौरा भी कर रहे हैं पैदल यात्रा कर रहे हैं। विदेश में पढ़े-लिखे हैं विद्वान आदमी हैं।

वहीं गोपाल मंडल ने इंडिया गठबंधन को चेताते हुए कहा कि, सीएम नीतीश को संयोजक बनाने से काम नहीं चलेगा। उन्हें सीएम नीतीश को पीएम उम्मीदवार बनाना ही होगा। भारतीय जनता पार्टी से जितना आसान नहीं है और अगर इस बार भाजपा चुनाव जीत गई तो देश बर्बाद हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, अगर इंडिया गठबंधन में सीएम नीतीश पीएम उम्मीदवार नहीं बनते हैं तो इंडिया गंठबंधन भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी और यदि सीएम नीतीश के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ती है तो वह जीत जाएगी और देश के पीएम सीएम नीतीश बनेंगे जो देश के लिए अच्छा होगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

Next Post
सूर्य उत्तरायण हो चुके अब भाजपा का अंत तय है

सूर्य उत्तरायण हो चुके अब भाजपा का अंत तय है

औरंगाबाद में कार पार्किंग के विवाद में चार लोगों की हत्या ,  पहले कार सवारों ने व्यक्ति को मारी गोली, भीड़ ने आरोपियों को मार डाला

औरंगाबाद में कार पार्किंग के विवाद में चार लोगों की हत्या , पहले कार सवारों ने व्यक्ति को मारी गोली, भीड़ ने आरोपियों को मार डाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend