ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

औरंगाबाद में कार पार्किंग के विवाद में चार लोगों की हत्या , पहले कार सवारों ने व्यक्ति को मारी गोली, भीड़ ने आरोपियों को मार डाला

UB India News by UB India News
January 17, 2024
in अपराध, औरंगाबाद
0
औरंगाबाद में कार पार्किंग के विवाद में चार लोगों की हत्या ,  पहले कार सवारों ने व्यक्ति को मारी गोली, भीड़ ने आरोपियों को मार डाला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

औरंगाबाद के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर बड़ा विवाद हो गया है। यहां कार सवार ने विवाद के बाद दुकानदार पर गोली चला दी। गोली दुकानदार को नहीं लगी, लेकिन दुकान में बैठे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। स्थानीय लोगों ने कार सवारों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वहीं इस पूरे मामले में कार सवार तीन लोगों की भी मौत हो गई है, जबकि दो का इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले में कुल 4 लोगों की मौत हो गई है।

बिहार के औरंगाबाद में सोमवार शाम तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि, दो की हालत गंभीर है। कार सवार युवकों ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर दी थी। मना करने पर इनमें से एक ने दुकानदार पर गोली चला दी। गोली दुकान में बैठे व्यक्ति को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए और कार सवार पांचों लोगों को बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया।

झारखंड के रहने वाले थे कार सवार युवक
मामला जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ का है। कार सवारों की फायरिंग में दुकान में बैठे महुअरी गांव के रामशरण चौहान की मौत हो गई। रामशरण चौहान दुकानदार के बगल में बैठे थे।

सभी कार सवार झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर निवासी थे। इनमें से मोहम्मद अंजार, मोहम्मद अरमान और मोहम्मद मुजाहिर की मौत हो गई, जबकि मोहम्मद वकील और अजित शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये लोग कार से बिहार के सासाराम में शेरशाह सूरी का मकबरा घूमने जा रहे थे।

वहीं, औरंगाबाद SP स्वप्ना गौतम मेश्राम ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस बोली, हालात काबू में
SDPO मोहम्मद अमानुल्लाह खान ने बताया कि हालात अभी काबू में है। औरंगाबाद SP स्वप्ना गौतम मेश्राम ने कहा- पुलिस कार्रवाई कर रही है। मरने वालों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

कार हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पूरा मामला नबीनगर के तेतरिया मोड़ के पास का है। यहां पर एक होटल के सामने खड़ी कार को साइड कर लेने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामूली से विवाद से गुस्साए कार सवार ने दुकानदार पर गोली चला दी। दुकान में ही बैठे एक अन्य व्यक्ति को यह गोली लग गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हत्या की इस घटना के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। वहां पर मौजूद आस-पास के लोगों ने कार सवार सभी को बाहर निकाला। इसके बाद सभी मिलकर कार सवार युवकों की पिटाई शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने कार सवारों को पीटा

स्थानीय लोगों की पिटाई से कार सवार दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार सवार मृतकों की पहचान पलामू के हैदर नगर निवासी मोहम्मद अरमान, मोहम्मद अंजार और मोहम्मद मुजाहिद के रूप में की गई है, जबकि दुकान में बैठे व्यक्ति की पहचान रामाश्रय चौहान के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में घायल मोहम्मद वकील तथा अजीत शर्मा का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि पलामू के हैदर नगर से पांच लोग कार से सासाराम स्थित शेरशाह सूरी मकबरा घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेतरिया मोड़ के पास कार को साइड खड़ा करने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके बाद ये पूरा मामला घटित हुआ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की...

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के कई शहरों में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप मच...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 5, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

Next Post
आंध्र प्रदेश और केरल के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, 4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

आंध्र प्रदेश और केरल के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, 4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में होंगे प्रतीकात्मक यजमान , राममंदिर के ट्रस्टी पत्नी के साथ करेंगे यजमानी ,आज से शुरू हो रहा अनुष्ठान

पीएम मोदी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में होंगे प्रतीकात्मक यजमान , राममंदिर के ट्रस्टी पत्नी के साथ करेंगे यजमानी ,आज से शुरू हो रहा अनुष्ठान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend