ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

IND vs SA: टीम इंडिया ने केपटाउन में लहराया तिरंगा, साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में हराकर सीरीज 1-1 से बराबर

UB India News by UB India News
January 5, 2024
in क्रिकेट
0
IND vs SA: टीम इंडिया ने केपटाउन में लहराया तिरंगा, साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में हराकर सीरीज 1-1 से बराबर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज बराबरी पर खत्म की। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की और साउथ अफ्रीका में दूसरी बार टेस्ट सीरीज ड्रॉ करवाने में कामयाब रहे।

केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. भारत की इस जीत में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान रहा. सिराज ने पहली पारी में 6 विकेट चटकाए, वहीं बुमराह ने दूसरी पारी में 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. पहली पारी में 98 रनों से पिछड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 176 रन बना सकी थी. इस तरह भारत को जीत के लिए 79 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. भारत ने दूसरे ही दिन दूसरा टेस्ट जीत लिया. इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही. दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में सिर्फ 55 रन बना सकी थी. इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 153 रन बनाए और 98 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की. इसके बाद दूसरी पारी में मेजबान टीम ने एडम मार्करम के शतक की बदौलत 176 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर दूसरा टेस्ट अपने नाम कर लिया.

RELATED POSTS

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

टीम इंडिया ने केपटाउन में लहराया तिरंगा 

केपटाउन टेस्ट काफी लो स्कोरिंग रहा और गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। 5 दिन के टेस्ट मैच में दोनों टीमें मिलकर भी दो दिन तक बल्लेबाजी नहीं कर सकी। ऐसा काफी कम देखने को मिलता है कि टेस्ट मैच का नतीजा दो दिन में ही निकल जाए। इस मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज रहे। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 8 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 7 विकेट हासिल किए।

खेल के पहले दिन गिरे थे 23 विकेट 

मुकाबले में अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को केपटाउन टेस्ट मैच की पहली पारी में 55 रनों पर ढेर कर दिया था। भारत की ओर से सिराज ने 9 ओवर में 15 रन खर्च किए और 6 विकेट हासिल किए। वहीं, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को 2-2 विकेट मिले थे। इसके जवाब में टीम इंडिया भी ज्यादा कुछ खास नहीं कर सकी और अपनी पहली पारी में 153 रन पर ऑल आउट हो गई थी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्टंप तक अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 62 रन बनाए थे।

दूसरे दिन के पहले सेशन में ढेर हुई अफ्रीकी टीम

दूसरे दिन का जब खेल शुरू हुआ तो साउथ अफ्रीका की टीम 36 रन से पीछे थी। इसके बाद एडन मार्करम ने टीम की पारी को संभाला और एक शानदार शतक जड़ा। लेकिन दूसरी छोर से विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 176 रन बनाकर ऑल आउट हुई। ऐसे में टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 79 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

by UB India News
June 6, 2026
0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने...

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

by UB India News
June 5, 2026
0

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ....

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

by UB India News
June 2, 2026
0

करीब सवा लाख दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब विराट कोहली...

IPL में जल्द ही दिखेगी बिहार टीम?

IPL में जल्द ही दिखेगी बिहार टीम?

by UB India News
May 23, 2026
0

सोच‍िए क्रि‍केट के व‍िशाल मंच IPL में ब‍िहार की अपनी टीम भी मुकाबला करते द‍िखे तो! जी हां, ये सपना...

Next Post
राहुल गांधी ने बदला अपनी यात्रा का नाम, अब होगा ‘भारत जोड़ो…’

राहुल गांधी ने बदला अपनी यात्रा का नाम, अब होगा 'भारत जोड़ो...'

मिमिक्री मामले से आहत जगदीप धनखड़ के सम्मान में राज्यसभा में एक घंटे तक खड़े रहे NDA के सांसद

बीजेपी के कई वरिष्ठ मंत्रियों का राज्य सभा कार्यकाल हो रहा है खत्म, क्या करेगी बीजेपी..?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend