ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी के कई वरिष्ठ मंत्रियों का राज्य सभा कार्यकाल हो रहा है खत्म, क्या करेगी बीजेपी..?

UB India News by UB India News
January 5, 2024
in Lokshbha2024, खास खबर, सांसद
0
मिमिक्री मामले से आहत जगदीप धनखड़ के सम्मान में राज्यसभा में एक घंटे तक खड़े रहे NDA के सांसद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्‍यसभा से भाजपा के कई वरिष्‍ठ नेता रिटायर होने वाले हैं. कई कद्दावर नेताओं को राज्यसभा में लगातार दो बार भेजा जा चुका है. बीजेपी का अलिखित नियम है कि कुछ अपवादों को छोड़ कर दो से अधिक बार राज्यसभा सीट न दी जाए. पीएम मोदी अगस्त में बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कह चुके हैं कि राज्यसभा के नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए. बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों का राज्य सभा कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है.

इन मंत्रियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया, अश्विनी वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी, नारायण राणे, पुरुषोत्तम रूपाल जैसे नौ मंत्रियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इनमें राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, वी मुरलीधरन और एल मुरुगन भी शामिल हैं, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल तीसरी बार राज्य सभा में हैं. भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, रूपाला, मांडविया और नड्डा दो बार से राज्यसभा के सांसद हैं.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

Latest and Breaking News on NDTV

चुनाव लड़ने की तैयारी में ये राज्‍यसभा सांसद

धर्मेंद्र प्रधान अपने गृह राज्य ओडिशा से चुनाव लड़ने की तैयारी में और अश्विनी वैष्णव वैसे तो राजस्थान के रहने वाले हैं, लेकिन उनका कार्यक्षेत्र ओडिशा रहा है. वे ओडिशा के बालासोर से चुनाव लड़ सकते हैं. रूपाला और मांडविया के गुजरात से चुनाव लड़ने की चर्चा है. भूपेंद्र यादव हरियाणा से चुनाव लड़ सकते हैं. निर्मला सीतारामण के तमिलनाडु और पीयूष गोयल के महाराष्ट्र से लोक सभा चुनाव लड़ने की चर्चा है.

हाल ही में बीजेपी ने अपने 21 सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़ाया, जिनमें 12 विधायक बन गए. उनकी जगह भी कुछ राज्यसभा सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है.

कुछ को लोकसभा का चुनाव लड़ा सकती है BJP

बीजेपी के जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, उनमें अनिल अग्रवाल, अनिल बलूनी, अशोक वाजपेयी, अनिल जैन, प्रकाश जावडे़कर, कांता कर्दम, सुशील मोदी, समीर ओंराव, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हाराव, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, विजयपाल सिंह तोमर, डी पी वत्स और हरनाथ सिंह यादव शामिल हैं. बीजेपी इनमें से कुछ को लोकसभा का चुनाव लड़ा सकती है, क्योंकि इनमें से कई को अभी वापस राज्य सभा नहीं लाया जा सकता.

राज्‍यसभा सीटों का नया समीकरण

नए समीकरण के हिसाब से कांग्रेस को अब हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट का फायदा होगा. बीजेपी मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपनी सभी सात सीटें बरकरार रख सकेगी. कांग्रेस राजस्थान और एमपी में मौजूदा एक-एक सीट बरकरार रखेगी. कांग्रेस को तेलंगाना में फायदा होगा, जबकि टीएमसी पश्चिम बंगाल में चार सीटें बरकरार रखेगी, वहां बीजेपी को एक सीट मिलनी है. आम आदमी पार्टी को दिल्ली से फिर से तीन सीटें मिल जाएंगी.

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक 6 तारीख को भाजपा मुख्यालय में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा अध्यक्षता करेंगे. लोकसभा चुनावों की तैयारियों तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा होगी. अयोध्या में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तथा 25 जनवरी से शुरू होने वाले पार्टी के राम लला दर्शन अभियान की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा. कुछ राज्यों के प्रभारी भी बदले जा सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय उपरांत क्या ,राहुल के स्क्रिप्ट writers को पूरी कहानी बदलनी पड़ेगी…….

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय उपरांत क्या ,राहुल के स्क्रिप्ट writers को पूरी कहानी बदलनी पड़ेगी.......

संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में किया दावा भारत की आर्थिक वृद्धि छह प्रतिशत से रहेगी अधिक,जताया मजबूत भरोसा……..

संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में किया दावा भारत की आर्थिक वृद्धि छह प्रतिशत से रहेगी अधिक,जताया मजबूत भरोसा........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend