ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

13 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार एक लाख 10 हजार शिक्षकों बांटेंगे नियुक्ति पत्र

UB India News by UB India News
January 4, 2024
in कैरियर, पटना, मुख्यमंत्री, शिक्षा
0
13 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार एक लाख 10 हजार शिक्षकों बांटेंगे नियुक्ति पत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में दूसरे चरण के तहत एक लाख 10 हजार शिक्षकों की बहाली हो चुकी है. अब उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. इसके लिए तैयारी हो गई है. 13 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी.

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नियुक्ति पत्र बांटे जाने को लेकर निर्देश जारी किया है. बताया गया है कि पूरे बिहार में 13 जनवरी को बीपीएससी से अनुशंसित एक लाख 10 हजार शिक्षकों को एक दिन में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. पटना के गांधी मैदान में 25 हजार शिक्षकों को नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे. अन्य 85 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को जिला मुख्यालयों में प्रभारी मंत्रियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.

RELATED POSTS

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

इसके पहले नवंबर में बांटा गया था नियुक्त पत्र

बता दें कि पिछले साल 2 नवंबर 2023 को एक लाख 12 हजार नव नियुक्त शिक्षकों को पूरे बिहार में एक दिन में नियुक्ति पत्र दिया गया था. बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले चरण में 1,40,741 पदों पर बहाली निकाली गई थी. करीब 9 लाख अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 1.12 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए थे.

गौर करने वाली बात है कि नवंबर 2023 से जनवरी 2024 तक मतलब 3 महीने के अंदर लगभग सवा दो लाख नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने वाला बिहार देश में पहला राज्य होगा. बीपीएससी शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए परीक्षा का आयोजन 7 से 15 दिसंबर तक किया गया था. दूसरे चरण के तहत कुल 1.20 लाख पदों पर भर्ती निकाली गई थी. इसमें करीब आठ लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा के बाद 1.10 लाख अभ्यर्थी सफल हुए हैं जिन्हें 13 जनवरी को नियुक्त पत्र सौंपा जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

Next Post
पटना में लगे पोस्टर के क्या हैं मायने?

पटना में लगे पोस्टर के क्या हैं मायने?

नीतीश और लालू के यहां से अब तक मिलने का समय नहीं मिला

नीतीश और लालू के यहां से अब तक मिलने का समय नहीं मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend