ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिमिक्री मामले से आहत जगदीप धनखड़ के सम्मान में राज्यसभा में एक घंटे तक खड़े रहे NDA के सांसद

UB India News by UB India News
December 21, 2023
in सांसद
0
मिमिक्री मामले से आहत जगदीप धनखड़ के सम्मान में राज्यसभा में एक घंटे तक खड़े रहे NDA के सांसद

RELATED POSTS

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तृणमूल सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच, बीजेपी समेत एनडीए के सभी राज्यसभा सांसदों ने उपराष्ट्रपति के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. एनडीए के 109 सदस्य उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के सम्मान में सदन में एक घंटे तक खड़े  (Mimicry Of Vice-President Jagdeep Dhankhar)  रहे. बता दें कि संसद परिसर में उपराष्ट्रपति की नकल करने वाले तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के एक वीडियो ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है.

मिमिक्री मामले में NDA ने जताया विरोध

कल्याण बनर्जी विपक्ष के उन 141 सांसदों में शामिल हैं, जिन्हें पिछले हफ्ते संसद सुरक्षा उल्लंघन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करने पर निलंबित कर दिया गया था. कल नए संसद भवन के मकर द्वार के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान सेरामपुर सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति की नकल करने लगे. वहीं इस दौरान अन्य सांसद हंसते दिखे. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस हरकत का वीडियो बनाते दिखे.

TMC सांसद ने की जगदीप धनखड़ की मिमिक्री

तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी का मिमिक्री वीडियो ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने उनकी जमकर आलोचना की. उन्होंने लिखा, देश याद रखेगा… जब देश के उपराष्ट्रपति और संवैधानिक संस्था का माखौल बनाया जा रहा था, तो शहज़ादा खड़ा होकर वीडियो बना रहा था. भारत तोड़ने वालों का साथ लेकर भारत जोड़ने का स्वांग रचने वालों का मुख्य एजेंडा, जोड़ना नहीं तोड़ना ही है. घमंडियों के घमंड का अंत 2024 में देश की जनता अवश्य करेगी.”

बीजेपी ने की कल्याण बनर्जी की आलोचना

वहीं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनकी नकल करने के लिए तृणमूल सांसद की आलोचना की. जगदीप धनखड़ ने कहा था कि शर्मनाक, हास्यास्पद, अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना की वीडियोग्राफी कर रहा है.अब एनडीए के सभी सांसद उपराष्ट्रपति के सम्मान में एक घंटे तक खड़े रहे.

41 सांसदों के निलंबन पर विपक्ष का प्रदर्शन:धनखड़ से मिले बिड़ला, मिमिक्री मामले में चिंता जताई; सस्पेंड हुए सांसदों को संसद में एंट्री नहीं

संसद के शीतकालीन सत्र के 13वें दिन (बुधवार) 141 सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा। पहले विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और फिर संसद के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब तक सांसदों का निलंबन वापस नहीं होता, विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहेगा।

वहीं, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारे जाने के मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने धनखड़ से मुलाकात की और उनके सामने इस घटना को लेकर खेद प्रकट किया। इससे पहले धनखड़ ने X पर पोस्ट करके बताया कि पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बात की और इस घटना के लिए दुख जताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी धनखड़ का मजाक उड़ाए जाने की घटना की निंदा की।

13 दिसंबर को संसद में हुई घुसपैठ के मामले पर विपक्ष गृहमंत्री के बयान की मांग को लेकर हंगामा करने के आरोप में अब तक विपक्ष के 141 सांसद सस्पेंड हो चुके हैं। इनमें 107 लोकसभा और 34 राज्यसभा के हैं। इन सांसदों के संसद में दाखिल होने पर रोक लग गई है। मंगलवार (19 दिसंबर) देर रात लोकसभा सचिवालय ने सर्कुलर जारी करके इन सांसदों के पार्लियामेंट चैम्बर, लॉबी और गैलरी में आने पर बैन लगा दिया है।

सर्कुलर के मुताबिक क्या-क्या नहीं कर सकेंगे निलंबित सांसद

  1. सांसदों को चैंबर, लॉबी और गैलरी में एंट्री नहीं मिलेगी। वे उन संसदीय समितियों की बैठकों से भी निलंबित रहेंगे, जिसके वे सदस्य हैं। इसके अलावा वे समितियों के चुनावों में वोटिंग भी नहीं कर सकते। उनके नाम पर लिस्ट ऑफ बिजनेस में कोई आइटम नहीं रखा गया है। सस्पेंशन पीरियड में सांसदों का दिया कोई भी नोटिस स्वीकार्य नहीं है।
  2. अगर सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित होते हैं तो सस्पेंशन पीरियड के लिए डेली अलाउंसेस के हकदार नहीं, क्योंकि संसद सदस्य के वेतन भत्ते और पेंशन अधिनियम 1954 की धारा 2 (डी) के तहत ड्यूटी की जगह पर निलंबित सांसद का रहना, ड्यूटी पर होना नहीं माना जा सकता है।

संसद के दोनों सत्रों में आज क्या-क्या होगा

संसद से सस्पेंड हुए सांसदों में सबसे ज्यादा 57 कांग्रेस के हैं। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने आज मीटिंग बुलाई है। निलंबन के बाद सदन में विपक्ष की संख्या एक-तिहाई रह गई है। आज की कार्यवाही में लोकसभा में 102 और राज्यसभा में 94 सांसद भाग लेंगे।

किस-किस तारीख को कितने सांसद निलंबित हुए

तारीख लोकसभा राज्यसभा
14 दिसंबर 13 1
18 दिसंबर 45 33
19 दिसंबर 49 कोई नहीं
कुल 107 34

आज 3 नए क्रिमिनल बिलों पर चर्चा कर सकते हैं गृह मंत्री
गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में आज 3 नए क्रिमिनल बिलों पर दोपहर 2:30 बजे जवाब दे सकते हैं। केंद्र सरकार ने IPC, CrPC और एविडेंस एक्ट की जगह तीन नए बिलों को संसद में विचार के लिए रखा है। गृह मंत्री के जवाब के बाद तीनों बिल पर वोटिंग होगी। इसके बाद इन बिलों को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। वहां से पास होने के बाद बिलों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति के साइन होते ही ये 3 बिल कानून बन जाएंगे।

3 विधेयकों से क्या बदलाव होगा?

  • कई धाराएं और प्रावधान बदल जाएंगे। IPC में 511 धाराएं हैं, अब 356 बचेंगी। 175 धाराएं बदलेंगी। 8 नई जोड़ी जाएंगी, 22 धाराएं खत्म होंगी।
  • इसी तरह CrPC में 533 धाराएं बचेंगी। 160 धाराएं बदलेंगी, 9 नई जुड़ेंगी, 9 खत्म होंगी। पूछताछ से ट्रायल तक वीडियो कॉन्फ्रेंस से करने का प्रावधान होगा, जो पहले नहीं था।
  • सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ट्रायल कोर्ट को हर फैसला अधिकतम 3 साल में देना होगा। देश में 5 करोड़ केस पेंडिंग हैं। इनमें से 4.44 करोड़ केस ट्रायल कोर्ट में हैं।
  • इसी तरह जिला अदालतों में जजों के 25,042 पदों में से 5,850 पद खाली हैं।

दो-तिहाई सांसदों के निलंबन पर किसने क्या कहा…

मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस अध्यक्ष)- PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देशभर में दौरे कर रहे हैं, लेकिन सदन में नहीं आ रहे। ये सदन की गरिमा का अपमान है। बहुत सारे सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा अध्यक्ष ने निलंबित किया है, देश के इतिहास में पहली बार इतने सांसदों को निलंबित किया गया है। लोगों को डराकर लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं।

अखिलेश यादव (सपा अध्यक्ष)- ​​​लोग जानना चाहते हैं जब सांसदों को निलंबित ही करना था तो नए संसद भवन की क्या जरूरत थी? बेहतर होता कि भाजपा पुरानी संसद में ही दो-तीन लोगों के लिए एक नया कमरा बनवा देती।

सुप्रिया सुले (NCP सांसद)- जो देश में हो रहा है, वह बहुत गलत है। हम सिर्फ सुरक्षा में चूक पर चर्चा चाहते हैं। सिर्फ हमारे सांसदों के लिए नहीं, भाजपा के सांसद, मीडिया, सबके लिए। लेकिन सरकार चर्चा से भाग रही है।

राघव चड्ढा (AAP सांसद)- सबसे चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि भाजपा के जिस सांसद ने सदन में घुसपैठ के लिए दो लोगों की मदद की, जिन्होंने लोकसभा की सुरक्षा का उल्लंघन किया, उन्हें निलंबित या जांच के लिए नहीं बुलाया गया है। जो सदस्य सुरक्षा चूक और भाजपा सांसद की भूमिका पर सरकार से प्रतिक्रिया मांग रहे हैं, उन्हें निलंबित किया जा है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 28, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 28, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है।...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

मानसून सत्र का आज चौथा दिन, दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहां ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) हाल ही में हुए...

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

Next Post
TMC के 10 सांसदों के साथ PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, बोलीं- हमारा पैसा 110 दिनों से रुका हुआ है

TMC के 10 सांसदों के साथ PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, बोलीं- हमारा पैसा 110 दिनों से रुका हुआ है

मिमिक्री एक आर्ट है, पीएम ने भी किया इसे’, राज्यसभा के सभापति धनखड़ मामले पर कल्याण बनर्जी की सफाई

मिमिक्री एक आर्ट है, पीएम ने भी किया इसे', राज्यसभा के सभापति धनखड़ मामले पर कल्याण बनर्जी की सफाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend