ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

TMC के 10 सांसदों के साथ PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, बोलीं- हमारा पैसा 110 दिनों से रुका हुआ है

UB India News by UB India News
December 21, 2023
in खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
TMC के 10 सांसदों के साथ PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, बोलीं- हमारा पैसा 110 दिनों से रुका हुआ है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पश्चिम बंगाल के लिए फंड जारी करने की मांग को लेकर पीएम मोदी से ममता बनर्जी मिलीं। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने गरीब का पैसा नहीं दिया। हमारा पैसा 110 दिनों से रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि मैने और मेरे साथ 10 सांसदों के डेलिगेशन ने पीएम से मुलाकात की।

पीएम ने ध्यान से मेरी बात सुनी: ममता बनर्जी

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

ममता ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, “आवास योजना की स्कीम बंद कर दी गई। फाइनेंस कमीशन का भी पैसा नहीं मिल रहा है। हम पहले भी तीन बार पीएम मोदी से मिल चुके हैं। आज पीएम ने कहा है कि हमारे ऑफिसर और आपके ऑफिसर मिलकर बात करेंगे। पीएम ने ध्यान से मेरी बात सुनी है।” वहीं, टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले पर ममता बनर्जी ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विपक्षी गठबंधन में पीएम उम्मदीवार पर क्या बोलीं?

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की मीटिंग में प्रधानमंत्री के उम्मीदवार पर चर्चा को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का समर्थन किया और मेरा समर्थन अरविंद केजरीवाल ने किया।

बीते दिन मंगलवार (19 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने के इरादे से बनाए गए विपक्ष के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक हुई. इस बैठक में शीट शेयरिंग से लेकर पीएम पद के नाम जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई. इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी का बयान भी सामने आया है.

बुधवार (20 दिसंबर) को दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने इंडिया गठबंधन के पीएम उम्मीदवार के तौर पर खरगे जी के नाम का प्रस्ताव किया. केजरीवाल ने समर्थन किया. नीतीश की नाराजगी के बारे में पता नहीं.”

इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या हुआ?

विपक्षी गठबंधन की इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में ममता बनर्जी ने ये कहते हुए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम का प्रस्ताव रखा कि वो देश के पहले दलित पीएम हो सकते हैं और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया. हालांकि मल्लिकार्जुन खरगे ने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि पहले चुनाव जीतना जरूरी है.

वहीं, शीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने पत्रकारों को बताया, “इसकी चर्चा साफ तौर पर हुई. सीट बंटवारे, जन संपर्क कार्यक्रम ये सब अगले 20 दिनों के अंदर ही शुरू हो जाएंगे और जल्दी ही निर्णय भी हो जाएगा.” इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गठबंधन में शामिल पार्टियों ने जनवरी के दूसरे सप्ताह तक सीट बंटवारे को लेकर अंतिम रूप देने का फैसला किया है.

बैठक में किन-किन नेताओं ने लिया हिस्सा?

दिल्ली के अशोक होटल में हुई इस बैठक में कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल, जेडीयू से नीतीश कुमार और राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह, टीएमसी से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, आरजेडी से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव, एनसीपी से शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) से उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे बैठक में शामिल थे.

इसके अलावा समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव, डीएमके से एमके स्टालिन और टीआर बालू, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) से महबूबा मुफ्ती, राष्ट्रीय लोक दल से जयंत चौधरी, अपना दल (के) से कृष्णा पटेल और पल्लवी पटेल और कई अन्य नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
मिमिक्री एक आर्ट है, पीएम ने भी किया इसे’, राज्यसभा के सभापति धनखड़ मामले पर कल्याण बनर्जी की सफाई

मिमिक्री एक आर्ट है, पीएम ने भी किया इसे', राज्यसभा के सभापति धनखड़ मामले पर कल्याण बनर्जी की सफाई

सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया

सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend