ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल-नीतीश में उलझी बिहार कांग्रेस!

UB India News by UB India News
December 13, 2023
in कांग्रेस, जदयू, पटना
0
राहुल-नीतीश में उलझी बिहार कांग्रेस!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार कांग्रेस के एक और विधायक ने नीतीश कुमार के हाथ में नेतृत्व देने की बात कहकर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। यह कोई पहली बार नहीं कुछ ही दिन पहले कांग्रेस की एक और महिला विधायक ने नीतीश कुमार को पीएम का उम्मीदवार बताते हुए कहा था कि 2024 की लोकसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में होना चाहिए। इन बयानों के सापेक्ष देखें तो प्रदेश कांग्रेस दो धड़ों में बटी नजर आ रही है। एक धड़ा राहुल गांधी को पीएम बनाना चाह रहा है और दूसरा धड़ा नीतीश कुमार को। आइए जानते है दो ध्रुवो पर बैठी कांग्रेस में किसने क्या कहा….

2024 लोकसभा चुनाव की नैया नीतीश ही पार करा सकते हैं: मुन्ना तिवारी
कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह के बाद बक्सर विधायक सुनील तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम बनाने के लिए मोर्चा खोल लिया है। प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करेंगे तो ज्यादा बेहतर परिणाम आएंगे। मकर संक्रांति के बाद नीतीश कुमार को महत्वपूर्ण पद देकर इंडिया गठबंधन का नेतृत्व सौंप देना चाहिए। इसमें कोई दो राय नहीं कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा तो बेहतर परिणाम आयेगा।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

कांग्रेस बड़ा दिल दिखाए : नीतू सिंह
नवादा जिले के हिसुआ से कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने कहा कि पार्टी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। विधायक नीतू सिंह पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में मिली हार के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं। मेरा तो विश्‍वास है कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाना चाहिए और ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व नीतीश कुमार को सौंप देना चाहिए। नीतीश कुमार लगातार बिहार में हर क्षेत्र में अच्छे काम कर रहे हैं। ‘इंडिया’ अगर नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़े तो बेहतर होगा। यह गठबंधन के लिए और देश के लिए अच्‍छा रहेगा। नीतू सिंह यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा किनीतीश कुमार ने देश में विपक्षी दलों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह गठबंधन का नेतृत्व करने में सक्षम हैं।

राहुल और नीतीश में बंटी प्रदेश कांग्रेस!
जदयू के कई मंत्रियों और प्रवक्ताओं ने नीतीश कुमार को पीएम बनाने का राग अलापने के बाद यह मुहिम कांग्रेस के भीतर से भी शुरू हो गई। विधायक नीतू सिंह और मुन्ना तिवारी की ओर से नीतीश कुमार को पीएम बनाने के बाद यह साफ हो गया कि पीएम मुहिम को लेकर दो धाराओं में बंट गई है। कांग्रेस के भीतर एक धड़ा राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहती है। इस मुहिम में कांग्रेस का एक धड़ा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की उस मुहिम के साथ खड़ा है जो लगातार इंडिया गठबंधन की बैठक में किसी न किसी बहाने राहुल गांधी को पीएम बनाने का राग छेड़ ही देते हैं। चाहे वह राहुल को दूल्हे बनाने की बात हो या पीएम का नाम सांसद करेंगे। कांग्रेस का एक धड़ा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को कांग्रेस सम्मानित करती है। लालू प्रसाद को सोने का मुकुट पहनाती है और श्रीकृष्ण सिंह के जन्मदिन पर मुख्य अतिथि भी बनाती है।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के विधायक नीतू सिंह और मुन्ना तिवारी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का सुझाव देती है और साथ यह भी कहा जाता है कि मकरसंक्रांति के बाद नीतीश कुमार के हाथ इंडिया गठबंधन की बागडोर सौंप दी जाए।
मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव पर जमा खान- वो कार्ड खेलते रहते हैं, बिहार में इसका कोई असर नहीं

क्या चल रहा है कांग्रेस के भीतर
दरअसल, कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह चरम पर है। यही वजह भी है कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह नए संगठन की रूप रेखा तक तैयार नहीं कर पाए हैं। पार्टी के भीतर अनुशासन भी नहीं रह गया है। इस वजह से जिसे जो भा रहा है उसके पक्ष में बयान दे रहा है। कांग्रेस के शीर्ष नेता या प्रवक्ताओं से बात करेंगे तो उनका रटा रटाया बयान आता है यह उनका व्यक्तिगत बयान है, यह पार्टी का नहीं है। सच्चाई यह भी है कि जिस दिन श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के दिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था, कांग्रेस दो फ़ाड़ हो गई थी। यह पहला वक्त था जब लालू प्रसाद सदाकत आश्रम आए थे। नतीजतन राजद सुप्रीमो जब नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन से अलग थलग करने लगे तो कांग्रेस के भीतर से ही दूसरा धड़ा नीतीश कुमार का न केवल समर्थन किया, बल्कि उन्हें पीएम का उम्मीदवार तक बता डाला।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
बिहार में नहीं चलेगा बीजेपी का ‘ओबीसी कार्ड’…

बिहार में नहीं चलेगा बीजेपी का 'ओबीसी कार्ड'...

सीएम नीतीश कुमार पहुंचे सीतामढ़ी, 72 करोड़ के योजना का करेंगे शिलान्यास, पुनौराधाम मंदिर का होगा भव्य निर्माण

सीएम नीतीश कुमार पहुंचे सीतामढ़ी, 72 करोड़ के योजना का करेंगे शिलान्यास, पुनौराधाम मंदिर का होगा भव्य निर्माण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend