ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका ने अरब नेताओं द्वारा युद्धविराम का दबाव मानने से किया इन्कार , इजराइल के जमीनी हमले में हमास के 2500 ठिकाने तबाह

UB India News by UB India News
November 8, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमेरिका ने अरब नेताओं द्वारा युद्धविराम का दबाव मानने से किया इन्कार , इजराइल के जमीनी हमले में हमास के 2500 ठिकाने तबाह

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
गाजा में अमेरिका और अरब द्वारा अल्प युद्ध विराम की मांग को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा ठुकराए जाने के बाद इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। अब तक मानवीयता का हवाला देते हुए गाजा में अल्प युद्ध विराम की मांग पर अड़ा अमेरिका भी नेतन्याहू के कड़े रुख को देखने के बाद पीछे हट गया है। अमेरिका और अरब नेताओं की मांग पर नेतन्याहू ने साफ कह दिया था कि गाजा में युद्ध विराम का मतलब आतंकियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें ऐसे अन्य हमले करने का मौका देना है। साथ ही नेतन्याहू ने यह भी कहा था कि मानवीय दृष्टि से अल्प युद्ध विराम तभी संभव है, जब हमास आतंकी 240 बंधकों को मुक्त कर दें। नेतन्याहू की ये शर्त अब अमेरिका को भी समझ में आ गई है।
लिहाजा अमेरिका भी अब अल्प युद्ध विराम की जिद छोड़ दी है। वहीं इजरायल-हमास युद्ध में हजारों फिलस्तीनी नागरिकों की मौत की निंदा कर रहे अरब नेताओं ने शनिवार को तत्काल संघर्षविराम पर जोर दिया। इस पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आगाह किया कि ऐसा कदम प्रतिकूल होगा, क्योंकि इससे आतंकवादी समूह को और हिंसा करने का बढ़ावा मिलेगा। मिस्र, जॉर्डन, सऊदी अरब, कतर और अमीरात के राजनयिकों के साथ दोपहर की वार्ता के बाद ब्लिंकन ने चर्चा को गाजा में नागरिकों की रक्षा करने और उन तक सहायता पहुंचाने की साझा इच्छा बताया।
अरब नेताओं के संग बैठक से 1 दिन पहले नेतन्याहू से मिले थे ब्लिंकन
अरब देशों और ब्लिंकन के संदेशों में विसंगति स्पष्ट है। ब्लिंकन ने इस बैठक से एक दिन पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बंद कमरे में बातचीत की थी। अरब मंत्री युद्ध को रोकने और इजरायल के युद्ध हथकंड़ों की निंदा करने का बार-बार आह्वान कर रहे हैं। मिस्र के राजनयिक सामेह शौकरी ने कहा, ‘‘हम गाजा में फिलस्तीनियों की ‘सामूहिक सजा’ को आत्म-रक्षा के अधिकार के रूप में माने जाने वाले औचित्य को स्वीकार नहीं कर सकते। यह बिल्कुल भी वैध आत्मरक्षा नहीं हो सकती।’’ ब्लिंकन अमेरिका के इस रुख पर अड़े रहे कि संघर्ष विराम से इजरायल के सात अक्टूबर को हमास के अचानक किए हमले के बाद अपने नागरिकों की रक्षा करने के अधिकार और दायित्व को नुकसान पहुंचेगा।

अमेरिका ने संघर्ष विराम से हमास के फिर से खड़े होने की आशंका जताई

ब्लिंकन ने कहा कि बाइडन प्रशासन की इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करने की प्रतिबद्धता अटूट है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि संघर्ष विराम से हमास फिर से खड़ा होगा और जो उसने किया उसे दोहराने में समर्थ हो जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका गाजा निवासियों तक सहायता पहुंचाने के लिए इजराइल के अभियान में ‘‘मानवीय अल्प विराम’’ का समर्थन करता है। उनकी इस अपील को एक दिन पहले नेतन्याहू ने ठुकरा दिया था। अरब अधिकारियों ने यह भी कहा कि ब्लिंकन के मुख्य एजेंडे में से एक गाजा के युद्ध के बाद के भविष्य पर चर्चा करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि हत्याओं को रोकने और मानवीय सहायता बहाल करना तत्काल कदम हैं जिन्हें सबसे पहले उठाए जाने की जरूरत है।

हमास ने ब्लिंकन के बयान पर कही ये बात

बेरूत से हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ओसामा हमदान ने पत्रकारों को बताया कि ब्लिकंन को ‘‘आक्रामकता रोकनी चाहिए और ऐसे विचार नहीं रखने चाहिए जिन्हें लागू नहीं किया जा सकता।’’ हमदान ने कहा कि गाजा का भविष्य फिलस्तीनी तय करेंगे और अरब के विदेश मंत्रियों को अमेरिकी राजनयिक को बताना चाहिए कि ‘‘वह ऐसा अरब गठबंधन नहीं बना सकते जो फिलस्तीनी लोगों के खिलाफ हो।’’ ब्लिंकन ने जॉर्डन में सबसे पहले लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती से मुलाकात की। आतंकवादी समूह हिजबुल्ला लेबनान में ही स्थित है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि ब्लिंकन ने ‘‘लेबनान को युद्ध में घसीटे जाने से रोकने में’’ मिकाती के नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ने कतर के विदेश मंत्री से मुलाकात की। कतर हमास के साथ सबसे प्रभावशाली वार्ताकार के रूप में उभरा है। ब्लिकंन ने फलस्तीनी शरणार्थियों की मदद कर रहे संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के प्रमुख फिलिप लजारनी से भी वार्ता की।

इजराइल के जमीनी हमले में हमास के 2500 ठिकाने तबाह:गाजा के वॉटर स्टेशन, यूनिवर्सिटी पर भी हमला; हमास ने सेंट्रल इजराइल पर रॉकेट दागे

इजराइल-हमास जंग के बीच रविवार को इजराइली सेना ने बताया कि गाजा में जमीनी ऑपरेशन की शुरुआत से अब तक हमास के करीब 2500 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। वहीं शनिवार को हमलों में गाजा के सबसे बड़े जबालिया रिफ्यूजी कैंप का मुख्य वॉटर स्टेशन तबाह हो गया।

इजराइल ने गाजा की अल-अजहर यूनिवर्सिटी पर भी हमला किया। शनिवार रात हमास ने भी सेंट्रल इजराइल पर कई रॉकेट दागे। इस दौरान इजराइली नागरिक सायरन की आवाजें सुनकर अपने घरों में घुस गए। इजराइल की सेना ने दावा किया है कि उसने आयरन डोम की मदद से मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर दिया। हमले में किसी को भी नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।

दूसरी तरफ, इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि उनकी सेना हमास के गाजा चीफ याह्या सिनवार को मिटा देंगे। उन्होंने कहा- हमास की कोई सीमा नहीं है। 7 अक्टूबर को जो हुआ उससे ये पता चलता है कि हमास किसी भी हद तक जा सकता है। इसके लिए उसके नेता जिम्मेदार हैं। जब ये जंग खत्म होगी तब गाजा में कोई हमास नहीं होगा।

इजराइल ने साथ देने के लिए भारत को धन्यवाद कहा
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इजराइल और हमास के बीच जंग से जो हालात बने हैं वो बेहद मुश्किल हैं। उन्होंने इजराइली विदेश मंत्री एली कोहेन से बात करते हुए कहा- भारत हमेशा आतंकवाद के खिलाफ लड़ता आया और आगे भी लड़ेगा। हम फिलिस्तीन मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के मुताबिक हल चाहते हैं। इस पर कोहेन ने कहा- हम इजराइल का साथ देने के लिए भारत को धन्यवाद देते हैं।

इजराइल के खिलाफ इंतिफादा की मांग
शनिवार को व्हाइट हाउस के पास फ्रीडम प्लाजा पर करीब 10 हजार फिलिस्तीनी समर्थकों ने प्रदर्शन किया। रैली के दौरान प्रदर्शनकारी फिलिस्तीन को आजादी के लिए नारे लगाते नजर आए। इस दौरान कुछ लोगों ने इजराइल के खिलाफ इंतिफादा की भी मांग उठाई। लोगों ने कहा कि उन्हें यहूदी देश नहीं बल्कि 1948 चाहिए, जब अरब देशों ने मिलकर इजराइल पर हमला किया था।

दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि इजराइल-हमास जंग को मानवीय कारणों से कुछ समय के लिए रोकने के विषय पर बातचीत आगे बढ़ी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
दो दिन की यात्रा पर आज केदारनाथ धाम पहुंचेंगे राहुल गांधी

दो दिन की यात्रा पर आज केदारनाथ धाम पहुंचेंगे राहुल गांधी

प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी आज मिशन मध्य प्रदेश पर ,जैन मंदिर में संत विद्यासागर महाराज से की मुलाकात , सिवनी में गरजे

प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी आज मिशन मध्य प्रदेश पर ,जैन मंदिर में संत विद्यासागर महाराज से की मुलाकात , सिवनी में गरजे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend