ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुजफ्फरपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित

UB India News by UB India News
November 5, 2023
in खास खबर, भाजपा, मुजफ्फरपुर
0
हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता : अमित शाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कल पांच नवंबर को मुजफ्फरपुर के पताही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा है. बिहार की राजनीति को देखते हुए भाजपा की यह किसान रैली बेहद महत्वपूर्ण इसलिए मानी जा रही है, क्योंकि यहां से लोकसभा चुनाव अभियान के लिए शंखनाद होगा. इस रैली में दो लाख से अधिक लोग आने का दावा भाजपा की ओर से किया जा रहा है. भाजपा के नेता यह भी दावा कर रहे हैं कि इस बार बिहार की सभी 40 सीट एनडीए जीतेगा.

गृह मंत्री अमित शाह का पिछले 10 महीने में यह पांचवां बिहार दौरा है. बताया जा रहा है कि अमित शाह पताही हवाई अड्डे पर आयोजित किसान रैली में करीब सवा दो घंटे रहेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद वे हेलीकॉप्टर से पताही हवाई अड्डे पर पौने एक बजे पहुंचेंगे और तीन बजे वापस पटना के लिए रवाना हो जाएंगे. बताया जा रहा है कि भाजपा सभी 40 लोकसभा सीटों पर रणनीति बनाकर काम कर रही है.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

मुजफ्फरपुर की अमित शाह की रैली को वैशाली के दृष्टिकोण से ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दरअसल मुजफ्फरपुर की रैली से अमित शाह उत्तर बिहार में पड़ने वाले मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले को साधेंगे. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार में उनकी 8 वीं रैली है. अमित शाह अब तक अपनी 7 रैलियों के दौरान 17 लोकसभा क्षेत्रों और 100 से ज्यादा विधानसभा के इलाकों को कवर कर चुके हैं.

अमित शाह जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद वे पहली बार बिहार आ रहे हैं, इसलिए मुजफ्परपुर की उनकी रैली काफी अहम मानी जा रही है. दरअसल ऐसी संभावना है कि जातियों की नई रिपोर्ट के आधार पर सरकार बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाने का फैसला कर सकती है. इसे सीएम नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. ऐसे में शाह मुजफ्फरपुर से जाति के खिलाफ नया एजेंडा सेट कर सकते हैं. इस इलाके में भाजपा के कोर वोटरों की संख्या अधिक है ऐसे में शाह आसानी से आया एजेंडा सेट कर सकते हैं.

बता दें कि शाह का यह दौरा रणनीतिक लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने 10 ऐसी सीटों को चिह्नित किया है जहां उसने अब तक चुनाव नहीं लड़ा था. दरअसल, इन दस सीटों पर अब तक भाजपा के कोई न कोई सहयोगी दल ही चुनाव लड़ते रहे हैं. इनमें किशनगंज, नवादा, गया, झंझारपुर, कटिहार, मुंगेर, पूर्णिया, सुपौल, वैशाली व वाल्मीकिनगर की सीटें हैं. कहा जा रहा है कि पार्टी ने यह तय किया है कि भाजपा की केंद्रीय टीम इन सीटों पर रैली करेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
महिला अधिकारियों को कर्नल के रूप में सूचीबद्ध करने से इनकार करने का सेना का रवैया मनमाना है

महिला अधिकारियों को कर्नल के रूप में सूचीबद्ध करने से इनकार करने का सेना का रवैया मनमाना है

पाकिस्तान में बड़ा टेररिस्ट अटैक, आतंकियों ने एयरबेस में तबाह किए कई लड़ाकू विमान, मारे गए 3 दहशतगर्द

पाकिस्तान में बड़ा टेररिस्ट अटैक, आतंकियों ने एयरबेस में तबाह किए कई लड़ाकू विमान, मारे गए 3 दहशतगर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend