ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में बड़ा टेररिस्ट अटैक, आतंकियों ने एयरबेस में तबाह किए कई लड़ाकू विमान, मारे गए 3 दहशतगर्द

UB India News by UB India News
November 5, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
पाकिस्तान में बड़ा टेररिस्ट अटैक, आतंकियों ने एयरबेस में तबाह किए कई लड़ाकू विमान, मारे गए 3 दहशतगर्द
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर आतंकी हमला होने की खबर है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने एयरबेस में कई लड़ाकू विमानों में आग लगा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादियों ने पंजाब प्रांत में स्थित मियांवली में सेना के एयरबेस पर शनिवार सुबह हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह कुछ आतंकी एयरबेस की दीवार पर सीढ़ी लगाकर चढ़ गए. उसके बाद उन्होंने दीवार पर लगे कटीले तारों को काटा और एयरबेस के अंदर घुस गए.

इस घटना से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में सामने आ रहे हैं. जिसमें एयरबेस में भीषण गोलीबारी और बमबारी के बाद आग की लपटें देखी जा सकती है. साथ ही लड़ाकू विमानों को भी जलते हुए देखा जा सकता है. हालांकि अभी तक इन वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है.

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरबेस में हमला करने घुसे तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. जबकि अभी भी एयरबेस के अंदर तीन आतंकियों के सक्रिय होने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस आतंकी हमले में तीन विमान और ईंधन भरने वाला टैंकर नष्ट हो गए हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने पाकिस्तानी सेना के हवाले से ये जानकारी दी है.

पाकिस्तान में इस साल हुए कई आतंकी हमले

बता दें कि पाकिस्तान में ये कोई पहला मौका नहीं है, जब आतंकियों ने सेना के ठिकाने को निशाना बनाया हो. इससे पहले भी आतंकी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. पाकिस्तान सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (CRSS) के मुताबिक, इस साल अब तक अलग-अलग आतंकवादी हमलों में कम से कम 386 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो चुकी है. जो पिछले आठ साल का उच्चतम स्तर है. इसके साथ ही 2023 की तीसरी तिमाही में 190 से अधिक आतंकवादी हमले और आतंकवाद विरोधी अभियानों में पड़ोसी देश में कम से कम 445 लोगों की जान गई है जबकि 440 घायल हुए हैं.

इस हमले के बाद सेना ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान सशस्त्र बल हर कीमत पर देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बयान में कहा गया कि ‘4 नवंबर को सबेरे पाकिस्तान वायु सेना का मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस एक असफल आतंकवादी हमले की चपेट में आ गया. सैनिकों की प्रभावी प्रतिक्रिया से इसको नाकाम कर दिया गया और कर्मियों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई. असाधारण साहस और समय पर प्रतिक्रिया का प्रदर्शन करते हुए सेना ने 3 आतंकवादियों को बेस में घुसने से पहले ही मार गिराया गया, जबकि शेष 3 आतंकवादियों को सैनिकों ने समय पर और प्रभावी प्रतिक्रिया के चलते घेर लिया है.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

by UB India News
July 2, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जिस तरह सेना और सरकार के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

by UB India News
June 29, 2026
0

अगस्त, 2021 में जब तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया तो दुनिया में जो देश सबसे ज्यादा खुशी से झूमा...

पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव,अपाचे हेलीकॉप्टर हमले पर क्यों बदले ट्रंप के तेवर?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का फिर बढ़ना दुखद व शर्मनाक है………….

by UB India News
June 29, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का फिर बढ़ना दुखद व शर्मनाक है। ईरान के साथ युद्ध विराम के लिए...

16 महीने बाद आज पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बार होगी द्विपक्षीय वार्ता ,इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजर ……………

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल करेंगे भारत का दौरा’, विदेश मंत्री मार्को रूबियो का एलान

by UB India News
June 27, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। यह जानकारी अमेरिकी विदेश...

Next Post
नेपाल में कुदरत ने मचाई तबाही ,आधी रात को हिली धरती , देखते ही देखते छीन गई 154 लोगों की जिन्दगी

नेपाल में कुदरत ने मचाई तबाही ,आधी रात को हिली धरती , देखते ही देखते छीन गई 154 लोगों की जिन्दगी

कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा, भ्रष्टाचार करके तिजोरी भरी…’, बघेल सरकार के खिलाफ PM मोदी ने भरी हुंकार

कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा, भ्रष्टाचार करके तिजोरी भरी...', बघेल सरकार के खिलाफ PM मोदी ने भरी हुंकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend